व्हाट्सऐप टेक्स्ट स्टेटस एंड्रॉयड और आईओएस पर वापस लौटा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 11:29 IST
व्हाट्सऐप ने हाल ही में तस्वीरों और वीडियो के साथ नया व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर लॉन्च किया था। लेकिन नए स्टेटस टैब के आने के बाद पुराने टेक्स्ट स्टेटस को ऐप से हटा लिया गया था। लेकिन, कई सारे यूज़र द्वारा पुराने व्हाट्सऐप टेक्स्ट स्टेटस को हटाने की शिकायत के बाद, फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने इसे वापस ला दिया है। अब वादे के मुताबिक, कंपनी ने यह फ़ीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।  

पुराना टेक्स्ट स्टेटस कैसे मिलेगा
Advertisement
व्हाट्सऐप टेक्स्ट मैसेज को वापस पाने के लिए, आपको सबसे पहले ऐप को अपडेट करना होगा। इसके लिए गूगल प्ले में ऐप वर्ज़न वी2.17.107और प्ले स्टोर में जाकर वी2.17.10  डाउनलोड करें। अगर अपडेट वर्ज़न कुछ अलग रहता है, तो आप गूगल प्ले या प्ले सटोर में सीधे ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट कर लें।

किसी स्टेटस को देखने या फिर नया स्टेटस डालने के लिए यूज़र को व्हाट्सऐप के मुख्य स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांयें कोने में दिख रहे तीन डॉट वाले मेन्यू में जाकर सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद प्रोफाइल तस्वीर पर क्लिक करें और पहले की तरह ही 'अबाउट एंड फोन नंबर' पर क्लिक कर आप कोई भी टेक्स्ट मैसेज लिख सकते हैं। इसमें पहले की तरह डिफॉल्ट विकल्प 'Available', 'Busy', 'At school', 'At the movies' आदि भी दिखेंगे। सबसे ख़ास बात है कि यूज़र अब अपने पुराने स्टेटस भी देख सकते हैं। इसके अलावा यह नए स्टेटस फ़ीचर की तरह 24 घंटे में गायब भी नहीं होता।
Advertisement

नए टेक्स्ट फ़ीचर को धीरे-धीरे सभी यूज़र के लिए जारी किया जा रहा है। याद दिला दें, नया व्हाट्सऐप स्टेटस स्टोरीज़ फ़ीचर भी कहीं नहीं जा रहा और यह एक अलग टैब में मौज़ूद रहेगा। आप तस्वीरें व वीडियो जोड़ सकते हैं जो कि स्नैपचैट की तरह ही 24 घंटे में गायब हो जाएंगी। इस टैब में स्नैपचैट की तरह ही आप अपने सभी कॉन्टेक्ट के नए अपडेट भी देख सकते हैं। लेकिन, व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर को पूरी तरह से डिसेबल करने का अभी तक कोई तरीका नहीं है।

इसके अलावा, एंड्रॉयड पुलिस ने रिपोर्ट दी है कि व्हाट्सऐप गूगल के जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप पर भी एंड्रॉयड बीटा के लेटेस्ट वर्ज़न पर जिफ़ सपोर्ट की टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सऐप ने कुछ महीनों पहले ही अपने ऐप में जिफ़ सपोर्ट जारी किया था, लेकिन इन-ऐप कीबोर्ड की जगह गूगल जीबोर्ड का इस्तेमाल करने पर यह फ़ीचर काम नहीं करता है। हालांकि, लेटेस्ट बीटा ऐप में आप जिफ़ सर्च कर, जीबोर्ड का इस्तेमाल करने पर भी किसी व्हाट्सऐप यूज़र को भेज सकते हैं।
Advertisement

अगर आप इस फ़ीचर को तुरंत पाना चाहते हैं तो आप बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं। और लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 2.17.110 पर अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा, आपके पास एपीके मिरर से भी सीधे डाउनलोड का विकल्प है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.