• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर टेक्स्ट स्टेटस की अगले हफ्ते होगी वापसी

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर टेक्स्ट स्टेटस की अगले हफ्ते होगी वापसी

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर टेक्स्ट स्टेटस की अगले हफ्ते होगी वापसी
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप में पुराना टेक्स्ट स्टेटस फ़ीचर वापस लौटेगा
  • एंड्रॉयड यूज़र को अगले हफ्ते यह फ़ीचर मिलेगा
  • आईफोन यूज़र को इसके बाद जल्द यह फ़ीचर मिल सकता है
विज्ञापन
पुराने स्टेटस फ़ीचर को हटाने के बाद दुनिया भर के यूज़र से मिले ख़राब फीडबैक के बाद, व्हाट्सऐप ने अब इसे वापस लेना का फैसला कर लिया। पुराने व्हाट्सऐप टेक्स्ट फ़ीचर को सबसे पपहले एंड्रॉयड बीटा ऐप के 'अबाउट' सेक्शन में देखा गया था, और अब व्हाट्सऐप ने आधिकारिक तौर पर इसकी वापसी की पुष्टि कर दी है।

फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा ने टेकक्रंच को बताया कि पुराने स्टेटस फ़ीचर को वापस लाया जाएगा। सभी एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूज़र को अगले हफ्ते यह फ़ीचर वापस मिलेगा और आईफोन यूज़र के लिए भी यह जल्द उपलब्ध होगा।

वेबसाइट को दिए बयान में कंपनी ने कहा, ''हमने अपने यूज़र से सुना कि अपनी प्रोफाइल में सिर्फ टेक्स्ट स्टेटस डालने वाले फ़ीचर के ना होने से उन्हें निराशा हुी। इसलिए हमने इस फ़ीचर को प्रोफाइल सेटिंग के 'अबाउट' सेक्शन में दिया  है। अब, टेक्स्ट स्टेटस, किसी कॉन्टेक्ट को व्यू करने के दौरान प्रोफाइल नाम के बराबर में दिखेगा। इसके साथ ही हम नए स्टेट फ़ीचर को भी जारी रखेंगे ताकि लोग मज़ेदार अंदाज़ में तस्वीरें, वीडियो और जिफ़ इमेज अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकें।''

यह व्हाट्सऐप टेक्स्ट स्टेटस फ़ीचर, एंड्रॉयड बीटा के 2.17.95 वर्ज़न पर दिखे फ़ीचर की तरह ही काम करेगा। यूज़र व्हाट्सऐप में टेक्स्ट स्टेटस को 'अबाउट' सेक्शन में जाकर देख पाएंगे। और जब चाहें तब इसे अपडेट भी कर सकेंगे। आप कॉन्टेक्ट में जाकर किसी यूज़र का स्टेटस मैसेज देख सकते हैं।

इसके साथ ही, नया व्हाट्सऐप स्टेटस स्टोरीज़ फ़ीचर भी कहीं नहीं जा रहा और यह एक अलग टैब में मौज़ूद रहेगा। आप तस्वीरें व वीडियो जोड़ सकते हैं जो कि स्नैपचैट की तरह ही 24 घंटे में गायब हो जाएंगी। इस टैब में स्नैपचैट की तरह ही आप अपने सभी कॉन्टेक्ट के नए अपडेट भी देख सकते हैं। लेकिन, व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर को पूरी तरह से डिसेबल करने का अभी तक कोई तरीका नहीं है।

फेसबुक ने इसी तरह का एक फ़ीचर 'मैसेंजर डे' अपनी मैसेंजर सेवा में शुरू किया। इस फ़ीचर के जरिए भी तस्वीरें व वीडियो पोस्ट कर सकते हैं जो कि 24 घंटे बाद गायब हो जाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Status, WhatsApp Text Status, Apps, Android, Apple

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »