WhatsApp ग्रुप चैट में जल्द आएगा एक नया फ़ीचर, एडमिन को मिलेगी और ताकत

व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में एक नए बटन की टेस्टिंग कर रही है जिसके जरिए एक एडमिन किसी दूसरे एडमिन को 'डीमोट' या 'डिस्मिस' कर पाएंगे। यानी उन्हें ग्रुप से डिलीट किए बिना ही ऐसा करना संभव होगा और आम ग्रुप मेंबर के तौर पर उन्हें दोबारा ग्रुप में शामिल करने की जरूरत भी नहीं होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2018 15:26 IST
ख़ास बातें
  • इस फ़ीचर के आने से सुपर एडमिन को ज़्यादा ताकत मिलेगी
  • एडमिन से हटाने के लिए यूज़र को ग्रुप से नहीं हटाना होगा
  • यह फ़ीचर एंड्रॉयड और आईओएस के बीटा वर्ज़न पर देखा गया है
व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में एक नए बटन की टेस्टिंग कर रही है जिसके जरिए एक एडमिन किसी दूसरे एडमिन को 'डीमोट' या 'डिस्मिस' कर पाएंगे। यानी उन्हें ग्रुप से डिलीट किए बिना ही ऐसा करना संभव होगा और आम ग्रुप मेंबर के तौर पर उन्हें दोबारा ग्रुप में शामिल करने की जरूरत भी नहीं होगी। व्हाट्सऐप इस फ़ीचर को एंड्रॉयड (बीटा वी2.18.12) और आईओएस ऐप पर टेस्ट कर रही है।

अभी, जब एक एडमिन अपने साथी एडमिन को हटाना चाहता है तो उसे पहले ग्रुप से उस यूज़र को हटाना पड़ता है और फिर ग्रुप में शामिल करने के लिए उसको दोबारा जोड़ने की जरूरत होती है।

WABetaInfo के मुताबिक,  एक फैन ने नए व्हाट्सऐप फ़ीचर को सबसे पहले देखा। नया विकल्प ग्रुप इन्फो सेक्शन में मौज़ूद है। किसी ग्रुप चैट में दायीं तरफ़ ऊपर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक कर आप Group Info सेक्शन एक्सेस कर सकते हैं। ग्रुप इन्फो में आपको किसी एडमिन को बिना ग्रुप से निकाले एक एडमिन के तौर पर डिस्मिस करने का विकल्प दिख जाएगा।

रिपोर्ट में आगे बताया गया, ''व्हाट्सऐप अभी आईओएस के लिए इस फ़ीचर पर काम कर रही है और जल्द ही यह सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट बीटा ऐप 2.18.12 में नया फ़ीचर पहले ही डिफॉल्ट तौर पर उपलब्ध है।''
Advertisement
 

फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप द्वारा ग्रुप एडमिन को और ज़्यादा ताकत दिए जाने की उम्मीद है। जिससे वे सभी बाकी सदस्यों को टेक्स्ट मैसेज, तस्वीरें, वीडियो, जिफ़, डॉक्यूमेंट या वॉयस मैसेज भेजने से रोक पाएंगे।
Advertisement

लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के वर्ज़न 2.17.30 के जरिए रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप्स सेटिंग को जारी कर दिया है। Restricted Groups सेटिंग को सिर्फ ग्रुप एडमिन ही एक्टिवेट कर सकते हैं। लेकिन, एडमिन मीडिया शेयर करने के अलावा सामान्य तरीके से चैट कर सकते हैं।

एक बार प्रतिबंधित होने के बाद, दूसरे सदस्यो को मैसेज पढ़ने होंगे और वो उन पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाएंगे। ग्रुप में मैसेज या कोई मीडिया फाइल भेजने के लिए उन्हे मैसेज एडमिन बटन पर क्लिक करना होगा। इस मैसेज को ग्रुप में भेजने के लिए एडमिन द्वारा अप्रूव कराना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Social, WhatsApp, WhatsApp Admin, WhatsApp Beta

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.