नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई घंटों तक ठप रहा व्हाट्सऐप

नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई घंटों तक ठप रहा व्हाट्सऐप
विज्ञापन
नववर्ष की पूर्व संध्या पर व्हाट्सऐप के कई यूज़र को निराशा हाथ लगी। कई यूज़र ने शिकायत की कि वह व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। यह दिक्कत कई घंटों तक रही, जिसे बाद में मैसेजिंग सर्विस देने वाली इस कंपनी ने ठीक कर दिया।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया, ''गुरुवार को कुछ लोगों को व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही थी। हमने इसकी पड़ताल की और कमी दूर कर दी है। हम इस असुविधा के लिए माफी मांगते हैं और आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।"

दरअसल, गुरुवार रात को कई यूज़र ने सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए ये जानकारी दी कि उन्हें व्हाट्सऐप से जुड़ने में दिक्कत आ रही है। मैसेजिंग और वॉयसकॉलिंग सर्विस देने वाले इस ऐप के जरिए यूज़र मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे थे। यह शिकायत एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर थी।

भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 10 बजे कई यूज़र को एहसास हुआ कि वे व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं और ना ही कॉल कर पा रहे हैं। फिलहाल यह तो नहीं पता चल पाया है कि ऐसा किस कारण से हुआ। संभव है कि नववर्ष की पूर्व संध्या होने के कारण ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से मैसेजिंग सेवा कुछ देर के लिए ठप हो गई।

अच्छी बात यह है कि व्हाट्सऐप ने अब इस खामी को दूर कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »