WhatsApp से नए साल पर भारत में भेजे गए 20 अरब मैसेज

भारत में व्हाट्सऐप के जरिए 31 दिसंबर को कुल 20 अरब से ज़्यादा मैसेज भेजे गए। व्हाट्सऐप यूज़र ने अपने परिवार व दोस्तों को 2018 के आने पर बधाई देने के लिए व्हाट्सऐप का जमकर इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 15:36 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप के मुताबिक, एक दिन में रिकॉर्ड यह अब तक का सबसे ज़्यादा डेटा है
  • 13 अरब से ज़्यादा तस्वीरें और 5 अरब से ज़्यादा तस्वीरें भेजीं गईं
  • ख़ास बात है कि नए साल के मौके पर व्हाट्सऐप ठप पड़ गया था
भारत में व्हाट्सऐप के जरिए 31 दिसंबर को कुल 20 अरब से ज़्यादा मैसेज भेजे गए। व्हाट्सऐप यूज़र ने अपने परिवार व दोस्तों को 2018 के आने पर बधाई देने के लिए व्हाट्सऐप का जमकर इस्तेमाल किया। एक प्रेस रिलीज़ में, व्हाट्सऐप ने खुलासा किया कि नए साल की पूर्व संध्या पर दुनियाभर में 75 अरब से ज़्यादा मैसेज साझा किए गए, जिनमें से 20 अरब मैसेज भारत में भेजे गए। व्हाट्सऐप के इतिहास में इतनी ज़्यादा संख्या में मैसेज पहली बार भेजे गए हैं। दुनिया भर में एक अरब से ज़्यादा व्हाट्सऐप यूज़र हैं और 20 करोड़ यूज़र के साथ भारत इस ऐप का सबसे बड़ा बाज़ार है। व्हाट्सऐप की लोकप्रियता का अंदाज़ा ऐसे लगाया जा सकता है कि नया साल के आने से ठीक पहले 31 जनवरी की मध्यरात्रि से यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ठप पड़ गया था। करीब 1 घंटे तक व्हाट्सऐप के नहीं चलने की शिकायतें आती रहीं।

एक बयान में व्हाट्सऐप ने कहा कि दुनियाभर में भेजे गए 75 अरब मैसेज में से 13 अरब से ज़्यादा तस्वीरें और 5 अरब वीडियो शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह डेटा 31 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया। यह डेटा 24 घंटो का है।

यह डेटा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता और एक्टिविटी को दिखाता है। लेकिन भारत में 1 जनवरी को मध्य रात्रि के समय इसके ठप पड़ने से कई यूज़र को निराशा हुई। देशभर में व्हाट्सऐप ने काम करना बंद कर दिया और लोग करीब एक घंटे तक मैसेज भेज तो पा रहे थे, लेकिन ये मैसेज डिलिवर नहीं हो रहे थे। कंपनी ने इस ख़ामी के लिए उस समय कोई कारण नहीं बताते हुए सिर्फ इतना कहा, ''दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूज़र को हुई परेशानी को अब सुलझा दिया गया है।''

2017 में फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए और कई सारे नए फ़ीचर भी लॉन्च किए। इनमें भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का फ़ीचर भी शामिल है। और निश्चित तौर पर ब्लू टिक फ़ीचर के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा फ़ीचर रहा। इसी तरह नए स्टेटस, लाइव लोकशन शेयरिंग फ़ीचर भी आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Active Users, WhatsApp India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.