नए साल की शुरुआत में ठप रहा WhatsApp, सेवाएं बहाल

व्हाट्सऐप नए साल के मौके पर रविवार रात को करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया। लोकप्रिय इंस्टेट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने करीब एक घंटे के लिए काम करना बंद कर दिया। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के दुनियाभर के यूज़र ने हमेशा की तरह ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया।

नए साल की शुरुआत में ठप रहा WhatsApp, सेवाएं बहाल
विज्ञापन
व्हाट्सऐप नए साल के मौके पर रविवार रात को करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया। लोकप्रिय इंस्टेट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने करीब एक घंटे के लिए काम करना बंद कर दिया। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के दुनियाभर के यूज़र ने हमेशा की तरह ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया। भारत में रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच व्हाट्सऐप क्रैश रहा। हालांकि, इसके बाद ऐप ने दोबारा सामान्य तरीके से काम करना शुरू कर दिया।

व्हाट्सऐप ने बाद में बयान देकर बताया, ''दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूज़र को कुछ परेशानी हुई जिसे अब सुलझा लिया गया है।'' हालांकि,  करीब एक घंटे तक Whatsapp में आई परेशानी का कारण पता नहीं चला। कई यूज़र ने ट्विटर पर व्हाट्सऐप ना इस्तेमाल कर पाने की शिकायत की। बता दें कि करीब एक घंटे तक व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित रहीं। व्हाट्सऐप यूज़र मैसेज भेज पा रहे थे लेकिन मैसेज डिलीवर नहीं हो रहे थे और सिर्फ एक ग्रे टिक ही दिख रहा था यानी कोई ब्लू टिक नहीं दिख रहा था। व्हाट्सऐप क्रैश होने के पीछे वजह शायद, एक साथ बहुत सारे लोगों द्वारा नए साल के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों को बधाई देने के लिए ऐप का इस्तेमाल करना रहा।

ट्विटर पर व्हाट्सऐप यूज़र ने जमकर ट्वीट किए और हैशटैग #WhatsAppisdown, #WhatsAppstoppedworking ट्रेंड हुए।  बता दें कि भारत में करीब 20 करोड़ लोग व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं और दुनियाभर में एक अरब से ज़्यादा यूज़र वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस का यह सबसे बड़ा बाज़ार है। बता दें कि इससे पहले नवंबर की शुरुआत में भी व्हाट्सऐप करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  3. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  4. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  8. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  9. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  10. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »