WhatsApp पर जल्द ही मैसेज को डिलीट या एडिट करने की सुविधा

अब तक कई मीडिया रिपोर्ट में मैसेजिंग ऐप Whatsapp में आम यूज़र के लिए रीकॉल और रिवोक फ़ीचर जल्द आने की बात कही गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फ़ीचर को स्टेबल वर्ज़न में रोल आउट नहीं किया है। अब मैसेज वापस लेने वाले फ़ीचर को विंडोज फोन के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में पेश किया गया है।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 11 जुलाई 2017 14:59 IST
ख़ास बातें
  • फ़ीचर को विंडोज फोन के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में पेश किया गया
  • इशारा करता है कि फ़ीचर अब आम यूज़र की पहुंच से बहुत दूर नहीं है
  • कोई भी नया व्हाट्सऐप फ़ीचर सबसे आखिर में विंडोज फोन का हिस्सा बनता है
अब तक कई मीडिया रिपोर्ट में मैसेजिंग ऐप Whatsapp में आम यूज़र के लिए रीकॉल और रिवोक फ़ीचर जल्द आने की बात कही गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फ़ीचर को स्टेबल वर्ज़न में रोल आउट नहीं किया है। अब मैसेज वापस लेने वाले फ़ीचर को विंडोज फोन के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में पेश किया गया है। यह इशारा करता है कि फ़ीचर अब आम यूज़र की पहुंच से बहुत दूर नहीं है।

गौर करने वाली बात है कि कोई भी नया व्हाट्सऐप फ़ीचर सबसे आखिर में विंडोज फोन का हिस्सा बनता है, यानी एंड्रॉयड और आईओएस के बाद। WABetainfo ने जानकारी दी है कि विंडोज फोन पर व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.17.218 में बहु-प्रतीक्षित रीकॉल फ़ीचर को पेश किया गया है। लीक हुए स्क्रीनशऑट से यह साफ नहीं कि यह फ़ीचर कैसे काम करेगा। व्हाट्सऐपबीटा इंफो ने दावा किया है कि विंडोज फोन के लिए जारी किए गए लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में लर्न मोर का बटन जोड़ा गया है।
Advertisement

लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में रीकॉल फ़ीचर पहले से एक्टिव नहीं होगा। उम्मीद है कि इसे अगले बड़े अपडेट के साथ एक्टिव कर दिया जाएगा।
 

पुरानी रिपोर्ट में भेजे हुए मैसेज को एडिट करने और डिलीट या रीकॉल करने के फ़ीचर की झलक व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर देखने को मिली थी। व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.17.25 और 2.17.26 में क्रमशः एडिट और रिवोक फ़ीचर मौज़ूद थे।
Advertisement

एडिट विकल्प के अलावा, जैसा कि हमने बताया कि व्हाट्सऐप यूज़र को अब एक 'रिवोक' बटन भी मिलेगा। जिसका मतलब है कि अब भेजे जाने वाले मैसेज को डिलीट किया जा सकेगा। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि यह फ़ीचर तब काम करेगा जबकि मैसेज को रिसीवर ने देखा ना हो। अभी, व्हाट्सऐप यूज़र सिर्फ अपने डिवाइस में मैसेज डिलीट तो कर सकते हैं लेकिन रिसीवर के पास मैसेज दिखता रहता है। आने वाले एडिट या रिवोक फीचर भेजे जाने वाले मैसेज पर देर तक दबाए रखने पर दिखेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, Apps, Windows Phone, Microsoft
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.