• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर जल्द ही भेजे हुए मैसेज को डिलीट या एडिट कर पाएंगे आप

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर जल्द ही भेजे हुए मैसेज को डिलीट या एडिट कर पाएंगे आप

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर जल्द ही भेजे हुए मैसेज को डिलीट या एडिट कर पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • आम यूज़र इन फ़ीचर को अभी इस्तेमाल नहीं कर सकते
  • व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.17.25 और 2.17.26 में ये फ़ीचर मौज़ूद हैं
  • आम यूज़र के लिए यह कब तक उपलब्ध होगा, यह अभी साफ नहीं है
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ख़बर आई थी कि व्हाट्सऐप आईओएस ऐप पर कुछ नए फ़ीचर की टेस्टिंग की चल रही है। ये फ़ीचर भेजे हुए मैसेज को डिलीट या एडिट करने से संबंधित हैं। ऐसा लगता है कि इस फ़ीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा ऐप पर भी चल रही है। हालांकि, आम यूज़र इन फ़ीचर को अभी इस्तेमाल नहीं कर सकते।

भेजे हुए मैसेज को एडिट करने और डिलीट या रिकॉल करने के फ़ीचर की झलक व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर देखने को मिली है। इसका मतलब है कि आपको इस फ़ीचर को खुद एक्टिव करना होगा। बीटा ऐप पर नज़र रखने वाले @WABetaInfo ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें एंड्रॉयड पर इस फ़ीचर की झलक मिल रही है। व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.17.25 और 2.17.26 में क्रमशः एडिट और रिवोक फ़ीचर मौज़ूद है।

एडिट विकल्प के अलावा, जैसा कि हमने बताया कि व्हाट्सऐप यूज़र को अब एक 'रिवोक' बटन भी मिलेगा। जिसका मतलब है कि अब भेजे जाने वाले मैसेज को डिलीट किया जा सकेगा। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि यह फ़ीचर तब काम करेगा जबकि मैसेज को रिसीवर ने देखा ना हो। अभी, व्हाट्सऐप यूज़र सिर्फ अपने डिवाइस में मैसेज डिलीट तो कर सकते हैं लेकिन रिसीवर के पास मैसेज दिखता रहता है। आने वाले एडिट या रिवोक फीचर भेजे जाने वाले मैसेज पर देर तक दबाए रखने पर दिखेगा।

अफसोस की बात यह है कि रीवोक या एडिट सेंट मैसेंज की को आम यूज़र के लिए कब तक उपलब्ध कराया जाएगा, यह अभी साफ नहीं है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, Apps, Android
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »