• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप को भारत में 16 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे हैं इस्तेमाल

व्हाट्सऐप को भारत में 16 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे हैं इस्तेमाल

व्हाट्सऐप को भारत में 16 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे हैं इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • भारत में 16 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे हैं व्हाट्सऐप का इस्तेमाल
  • दिवाली के दिन व्हाट्सैप से 8 बिलियन मैसेज भेजे गए
  • व्हाट्सऐप पर 100 मिलियन से ज्यादा वॉयस कॉल हर रोज किए जाते हैं
विज्ञापन
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में शुमार व्हाट्सऐप ने आज ऐलान किया कि भारत में हर महीने 160 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूज़र हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप का दावा है कि दुनिया भर में 1 बिलियन से ज्यादा यूज़र बेस हैं।

व्हाट्सऐप के बिज़नेस डेवलेपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट नीरज अरोरा ने खुलासा किया कि किसी दूसरे देश के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव यूज़र हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिवाली के दिन व्हाट्सैप से 8 बिलियन मैसेज भेजे गए। एक दिन में भेजे जाने वाले सबसे ज्यादा मैसेज का यह नया रिकॉर्ड है।

व्हाट्सऐप में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर पर काम करने वाले पहले व्हाट्सऐप इंजीनियर मनप्रीत सिंह ने कहा कि 100 मिलियन से ज्यादा वॉयस कॉल हर रोज किए जाते हैं।


इससे पहले सबसे लोकप्रय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉलिंग फ़ीचर की शुरुआत की। व्हाट्सऐप ने एक बयान में कहा, ''आने वले दिनों में एंड्रॉयड, आईफोन व विंडोज़ डिवाइस के व्हाट्सऐप एक एक अरब से ज्यादा यूज़र वीडियो कॉल कर पाएंगे।'' भारत व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा बाजार है। व्हाट्सऐप का कहना है कि नए वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को भारत के हिसाब से काम करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। भारत में अभी भी अधिकतर जगहों पर खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी है। हम इस फ़ीचर को हर किसी के लिए उपलब्ध कराना चाहते हैं ना केवल उनके लिए जो महंगे नए फोन खरीद सकतें हैं और सबसे बेहतर सेल्युलर नेटवर्क वाले देशों में रहते हैं।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने एनडीटीवी को बताया कि मैसेज और वॉयस कॉलिंग की तरह वीडियो कॉल भी एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड होंगी। जिसका मतलब है कि थर्ड पार्टी जैसे जांच एजेंसियां आपकी बातचीत को नहीं सुन पाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Video Calling, WhatsApp Video Call
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »