• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp New Feature: सीधा तारीख डालकर सर्च कर सकते हैं मैसेज, ऐसे काम करता है 'Search by Date' फीचर

WhatsApp New Feature: सीधा तारीख डालकर सर्च कर सकते हैं मैसेज, ऐसे काम करता है 'Search by Date' फीचर

WhatsApp का 'Search by Date' फीचर ग्लोबल लेवल पर Android, iOS, Mac, Windows और Web पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp New Feature: सीधा तारीख डालकर सर्च कर सकते हैं मैसेज, ऐसे काम करता है 'Search by Date' फीचर
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर मैसेज सर्च के लिए जोड़ा गया कैलेंडर
  • मनचाही तारीख डालकर सर्च कर सकते हैं मैसेज
  • इससे पहले 4 टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन भी जोड़ चुकी है कंपनी
विज्ञापन
मेटा (Meta) के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने एक नए फीचर को पेश किया है, जो ऐप की सर्च कैपेबिलिटी को बढ़ाता है। लेटेस्ट फीचर यूजर्स को चैट हिस्ट्री में टेक्स्ट इत्यादि खोजने में पहले से ज्यादा सुविधा देता है। अब यूजर्स कोई खास डेट के आधार पर मैसेज को सर्च कर सकते हैं।

Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने WhatsApp चैनल पर इस फीचर की घोषणा की। कहा जा रहा है कि 'Search by Date' फीचर ग्लोबल लेवल पर Android, iOS, Mac, Windows और Web पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कथित तौर पर इसे नवंबर 2023 में बीटा टेस्टिंग में देखा गया था।

WhatsApp पर 'Search by Date' फीचर का यूज करने के लिए, यूजर्स को किसी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट को खोलना होगा जिसमें वे मैसेज खोजना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें Android फोन पर ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करना होगा या iOS डिवाइस पर कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करना होगा। यदि ऐप को लेटेस्ट उपलब्ध वर्जन में अपडेट किया गया है, तो वे रेगुलर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सर्च आइकन के साथ एक छोटा कैलेंडर देखेंगे। इसके बाद एक पॉप-अप कैलेंडर यूजर्स को अपनी इच्छा अनुसार तारीख चुनने देगा, जो उस तारीख में किए गए या प्राप्त हुए मैसेज को दिखाएगा।
 
Latest and Breaking News on NDTV

उदाहरण के लिए, यदि वे 20 अक्टूबर, 2023 के किसी मैसेज को देखना चाहते हैं, तो वे पॉप-अप कैलेंडर पर डेट, मंथ और ईयर के अनुसार उसे चुन सकते हैं। एक बार तारीख चुनने के बाद, चैट या ग्रुप सीधे उस दिन के मैसेज दिखाएगा, जहां से यूजर्स ऊपर या नीचे स्क्रॉल भी कर सकते हैं। इस फीचर के बिना, यूजर्स को टेक्स्ट तक पहुंचने के लिए पिछले महीनों के मैसेज को स्क्रॉल करने के लिए मजबूर होना पड़ता।

WhatsApp ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर चार नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन भी पेश किए हैं - बुलेटेड पॉइंट, नंबर्ड लिस्ट्स, ब्लॉक कोट्स और इनलाइन कोट्स। नए फॉर्मेट अब मौजूदा बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू और मोनोस्पेस फॉर्मेटिंग ऑप्शन  में शामिल हो गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp for iOS, WhatsApp New Feature
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »