WhatsApp पर चैट करना होगा अब और मजेदार! आए चार नए फीचर

WhatsApp के अनुसार, नए फॉर्मेटिंग ऑप्शन Android, iOS, वेब और Mac यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा सभी चैनल एडमिन भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। 

WhatsApp पर चैट करना होगा अब और मजेदार! आए चार नए फीचर

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp अपने फीचर्स को लगातार अपग्रेड करता रहता है।

ख़ास बातें
  • नए फॉर्मेटिंग ऑप्शन Android, iOS, वेब और Mac यूजर्स के लिए भी उपलब्ध
  • सभी चैनल एडमिन भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • इनके जरिए मैसेज को बेहतर तरीके से पेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन
WhatsApp अपने फीचर्स को लगातार अपग्रेड करता रहता है। चूंकि यह एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है तो टेक्स्ट फीचर्स का महत्व बढ़ जाता है। मैसेंजर ऐप ने टेक्स्ट के लिए नए फॉर्मेटिंग ऑप्शन पेश किए हैं। इन नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शंस की मदद से यूजर के लिए अब टेक्स्ट मैसेज को मैनेज करना और भी आसान हो जाएगा। साथ ही टेक्स्ट मैसेज को स्टाइलिश भी बनाया जा सकेगा। मैसेंजर ऐप ने बुलेट लिस्ट (Bulleted Lists), नंबर्ड लिस्ट (Numbered Lists), ब्लॉक कोट्स (Block Quote)  और इनलाइन कोड (Inline Code) नाम से ये फॉर्मेटिंग ऑप्शन टेक्स्ट में जोड़े हैं। 

वॉट्सऐप ने मैसेजिंग के लिए चार नए टेक्स्ट फॉर्मेट ऑप्शन पेश किए हैं। टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के ये लेटेस्ट एडिशन यूजर्स को कई तरह से मैसेजिंग में फायदा पहुंचा सकते हैं। इनके जरिए मैसेज को बेहतर तरीके से पेश किया जा सकेगा। ये समय की बचत करने में भी मदद करेंगे। इसके अलावा मैसेज के जरिए अब कम्युनिकेशन और बेहतर ढंग से हो सकेगा। बुलेट लिस्ट, नंबर्ड लिस्ट, ब्लॉक कोट्स और इनलाइन कोड आपके टेक्स्ट मैसेजिंग एक्सपीरियंस कैसे इम्प्रूव करेंगे, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

बुलेटेड लिस्ट (Bulleted Lists) 
बुलेटेड लिस्ट फॉर्मेट का इस्तेमाल करके मैसेज में पॉइंट्स को हाइलाइट किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए आप मैसेज में किसी तरह के स्टेप्स मेंशन कर रहे हैं तो इन बुलेट्स के जरिए हरेक स्टेप को अलग से हाइलाइट किया जा सकेगा जो रिसीवर के लिए भी पढ़ने में आसान होगा। इस फॉर्मेट का इस्तेमाल करने के लिए ‘ ‘ का सिंबल लगाने के बाद स्पेस देना होगा। 

नंबर्ड लिस्ट (Numbered Lists)  
नंबर्ड लिस्ट फॉर्मेट यूं तो बुलेटेड लिस्ट की तरह ही काम करेगा लेकिन यहां पर स्टेप्स को नंबर भी दिया जा सकेगा। यानी कि किसी काम में कितने स्टेप्स शामिल हैं, यह नंबर के जरिए पढ़ने वाले को आसानी से पता लग सकेगा। फॉर्मेट इस्तेमाल करने के लिए यूजर को 1 या 2 नंबर को टाइप करना होगा, उसके बाद पीरियड और फिर स्पेस देना होगा। 

ब्लॉक कोट (Block Quote) 
ब्लॉक कोट किसी मैसेज में मौजूद महत्वपूर्ण टेक्स्ट को हाइलाइट करने के काम आता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर > का सिंबल टाइप करे, उसके बाद स्पेस लगाना होगा। 

इनलाइन कोड (Inline Code)
इनलाइन कोड किसी टेक्स्ट मैसेज में तब काम आता है जब किसी लाइन को हाइलाइट करना हो। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सिंबल ' ' के अंदर टेक्स्ट लिखना होगा। यानी कि टेक्स्ट के आगे और पीछे ये सिंबल मौजूद हों। 

WhatsApp के अनुसार, नए फॉर्मेटिंग ऑप्शन Android, iOS, वेब और Mac यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा सभी चैनल एडमिन भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »