• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp ला रहा एक और धांसू फीचर! फोटो, Video पर तुरंत कर सकेंगे रिप्‍लाई, जानें इसके बारे में

WhatsApp ला रहा एक और धांसू फीचर! फोटो, Video पर तुरंत कर सकेंगे रिप्‍लाई, जानें इसके बारे में

WhatsApp new feature : ‘reply bar’ फीचर को बीटा वर्जन के तौर पर लाया गया है। वॉट्सऐप अपडेट के जरिए यूजर्स इसे इस्‍तेमाल करके देख सकते हैं।

WhatsApp ला रहा एक और धांसू फीचर! फोटो, Video पर तुरंत कर सकेंगे रिप्‍लाई, जानें इसके बारे में

हाल में वॉट्सऐप ने चैनल्‍स नाम से नए फीचर को पेश किया है, जो भारत में भी पॉपुलर हो रहा है।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप कर रहा नए फीचर की टेस्टिंग
  • ‘reply bar’ फीचर बीटा वर्जन के जरिए उपलब्‍ध है
  • किसी फोटो, वीडियो पर फौरन रिप्‍लाई की देगा सहूलियत
विज्ञापन
WhatsApp New Feature : मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप एक के बाद एक अपने यूजर्स को नए फीचर्स से रू-ब-रू करवा रहा है। हाल में आए WhatsApp Channels फीचर के बाद अब बारी है ‘reply bar' नाम के नए विकल्‍प की। फीचर की मदद से यूजर्स किसी फोटो, वीडियो या GIF पर फौरन reply कर पाएंगे। उन्‍हें मौजूदा स्‍क्रीन से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘reply bar' फीचर को बीटा वर्जन के तौर पर लाया गया है। वॉट्सऐप अपडेट के जरिए यूजर्स इसे इस्‍तेमाल करके देख सकते हैं। 

WABetaInfo के अनुसार, नए फीचर की मदद से बातचीत के तरीके को फ्लो में लाया जा सकेगा। वॉट्सऐप बीटा वर्जन (2.23.20.20) के जरिए लाया गया ‘reply bar' फीचर Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है। फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को Google Play Store से लेटेस्‍ट वॉट्सऐप बीटा अपडेट को इंस्टॉल करना होगा। रिपोर्ट में उम्‍मीद जताई गई है कि नए फीचर को जल्‍द दुनियाभर में रोलआउट किया जा सकता है। 

हाल में वॉट्सऐप ने चैनल्‍स नाम से नए फीचर को पेश किया है, जो भारत में भी पॉपुलर हो रहा है। WhatsApp channels का मतलब भी एक चैनल ही है जिसमें यूजर किसी सिलेब्रिटी या कम्युनिटी, या ग्रुप को फॉलो कर सकता है। यानि दुनिया की जानी-मानी हस्तियां यहां मौजूद होंगी। साथ ही कई तरह के प्लेटफॉर्म हैंडल भी यूजर को उपलब्ध होंगे जैसे न्यूज, सिनेमा, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी आदि। यानी आपका पसंदीदा विषय वाला चैनल आप फॉलो कर सकेंगे और उससे जुड़ी नई-नई जानकारी आपको मिलती रहेगी। Meta ने इस फीचर को दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया है। 

कहा जाता है कि कंपनी कई और फीचर्स पर भी काम रही है, जो यूजर एक्‍सपीरियंस को आसान बनाएंगे। इनमें शॉर्टकर्ट का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। फीचर के जरिए पार्टिसिपेंट्स को ग्रुप कॉल में ऐड करना आसान बनाया जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »