• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp New Feature: फिशिंग, स्कैम से बचा सकता है व्हाट्सऐप का यह नया फीचर!

WhatsApp New Feature: फिशिंग, स्कैम से बचा सकता है व्हाट्सऐप का यह नया फीचर!

अब WhatsApp यूजर्स किसी अज्ञात नंबर से आए मैसेज को खोले बिना ही उसे सीधा लॉक स्क्रीन से ब्लॉक कर सकते हैं।

WhatsApp New Feature: फिशिंग, स्कैम से बचा सकता है व्हाट्सऐप का यह नया फीचर!
ख़ास बातें
  • अब WhatsApp लॉक स्क्रीन से ही कर सकते हैं अज्ञात नंबर को ब्लॉक
  • फिशिंग, स्पैम या स्कैम से सेफ्टी के लिए जारी किया गया है नया फीचर
  • लॉक स्क्रीन से मैसेज को लॉन्ग प्रेस करके ब्लॉक ऑप्शन मिलेगा
विज्ञापन
देश में स्कैम की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए WhatsApp भी अब नए सेफ्टी फीचर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ रहा है। लेटेस्ट फीचर किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने की मौजूदा सुविधा को बेहतर करता है। यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन की लॉक स्क्रीन से ही व्हाट्सऐप मैसेज को खोले बिना किसी कॉन्टैक्ट को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। बता दें कि पहले यह संभव नहीं था, क्योंकि तब यूजर्स को किसी अज्ञात मैसेज को खोलना पड़ता था और उसके बाद कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए कुछ अन्य स्टेप्स को फॉलो करना होता था।

WhatsApp अब फिशिंग अटैक्स को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स को किसी अज्ञात व्हाट्सऐप मैसेज में स्पैलिंग, व्याकरण (grammer) की गलतियों जैसे पहलुओं को परखते हुए फिशिंग अटैक पहचानने के बारे में शिक्षित करने का प्रयास किया है। इसके अलावा, मौजूदा ब्लॉक फीचर को पहले से बेहतर और एक्सेस के लिए आसान बनाते हुए इसे स्मार्टफोन के लॉक स्क्रीन पर जोड़ा गया है।

अब व्हाट्सऐप यूजर्स किसी अज्ञात नंबर से आए मैसेज को खोले बिना ही उसे सीधा लॉक स्क्रीन से ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, इसी प्रकार लॉक स्क्रीन से ही किसी अज्ञात कॉल को भी ब्लॉक कर सकते हैं। यानी कि यूजर को इसके लिए ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी। 

बढ़ते स्कैम्स को देखते हुए यह अच्छा कदम है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप्स में यूजर्स स्पैम मैसेज या कॉल से कई बार परेशान हो जाते हैं और कुछ मैसेज में इस तरह के लिंक भी होते हैं, जो अटैकर्स को एक क्लिक पर स्मार्टफोन का पूरा एक्सेस दिलाने में सक्षम होते हैं।

अब से यूजर्स को जब भी कोई स्पैम मैसेज नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन पर दिखाई देता है, तो यूजर को उस नोटिफिकेशन पर लॉन्ग प्रेस करना होगा, जिससे कई तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे। इन्हीं में से एक ऑप्शन ब्लॉक का होगा। ब्लॉक करने के बाद मैसेजिंग ऐप एक दूसरा प्रॉम्प्ट भी दिखाएगा, जिसमें ब्लॉक किए गए सेंडर को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया होगा। 

वहीं, यदि आप किसी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें - Settings > Privacy > Blocked contacts > Add। यहां पर जिस भी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करना है, उसे सर्च करें या सिलेक्ट कर लें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »