WhatsApp पर आने वाला है नया फीचर, एक ही अकाउंट चलेगा कई डिवाइस पर

व्हाट्सऐपबीटाइंफो का कहना है कि मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम आईफोन, एंड्रॉयड, आईपैड और व्हाट्सऐप विंडोज पर काम करेगा। इसका मतलब है कि यूज़र एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे।

WhatsApp पर आने वाला है नया फीचर, एक ही अकाउंट चलेगा कई डिवाइस पर
ख़ास बातें
  • यूज़र व्हाट्सऐप को अपने कंप्यूटर पर इस्तेमाल कर पाएंगे
  • अकाउंट को विंडोज फोन और व्हाट्सऐप फॉर विंडोज पर इस्तेमाल करना संभव
  • व्हाट्सऐप फॉर विंडोज (UWP) भी आने वाला है
विज्ञापन
हाल ही में जानकारी मिली थी कि WhatsApp के लिए एक मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम आने वाला है। इसकी मदद से यूज़र्स एक एक्टिव अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप फीचर्स पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo का दावा है कि यह अफवाह मात्र नहीं है। इसकी पुष्टि हो चुकी है। व्हाट्सऐपबीटाइंफो ने इस फीचर के लॉन्च के वक्त या कोई स्क्रीनशॉट साझा किया है। लेकिन यह ज़रूर बताया कि मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम फीचर पर काम चल रहा है। व्हाट्सऐपबीटाइंफो का कहना है कि व्हाट्सऐप फॉर विंडोज (UWP) भी आने वाला है। इसकी मदद से यूज़र अपने पर्सनल कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर पाएंगे।

व्हाट्सऐपबीटाइंफो का कहना है कि मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम आईफोन, एंड्रॉयड, आईपैड और व्हाट्सऐप विंडोज पर काम करेगा। इसका मतलब है कि यूज़र एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में प्राइमरी डिवाइस से लॉग आउट भी नहीं किया जाएगा। यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को आईपैड (ऐप उपलब्ध होने पर) पर इस्तेमाल कर पाएंगे। और उन्हें अपने अकाउंट को आईफोन से हटाना भी नहीं पड़ेगा। इसी तरह से एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस फीचर के बारे में सबसे पहले जानकारी iOS beta 2.19.80.16 से मिली थी। इस वक्त पर व्हाट्सऐपबीटाइंफो ने कहा था कि इस दावे की पुष्टि के लिए कोई स्क्रीनशॉट नहीं है। अब जब मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम की पुष्टि हो गई है। उम्मीद है कि व्हाट्सऐपबीटाइंफो जल्द ही स्क्रीनशॉट भी साझा करेगा। यह भी जानकारी दी गई है कि नई व्यवस्था के साथ व्हाट्सऐप एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन को भी बेहतर बनाएगा। क्योंकि मैसेज एक बार में कई डिवाइस पर जाएंगे। ऐसे में सिक्योरिटी को लेकर यह फैसला ज़रूरी है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फीचर की मदद से यूज़र व्हाट्सऐप को अपने कंप्यूटर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना भी ज़रूरी नहीं है। ऐसा यूडब्ल्यूपी ऐप के ज़रिए संभव होगा। इसके अलावा उसी अकाउंट को विंडोज फोन और व्हाट्सऐप फॉर विंडोज पर इस्तेमाल करना संभव होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »