व्हाट्सऐप में जल्द मिल सकता है नया फॉन्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 10:00 IST
इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस के बीटा वर्जन में नए फॉन्ट की टेस्टिंग कर रही है। व्हाट्सऐप के इस फॉन्ट का नाम 'फिक्स्डसिस' है और माइक्रोसॉफ्ट के फॉन्ट का भी यही नाम है जिसे यूज़र द्वारा खासा पसंद किया जाता रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस फॉन्ट को एंड्रॉय़ व आईओएस यूज़र के लिए कब लॉन्च किया जाएगा।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड का वी2.16.179 (बीटा वर्जन) यू़ज़र के लिए गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध है। इस वर्जन पर नया फॉन्ट देखा जा सकता है। इसके साथ ही आईओएस बीटा ऐप पर भी नए फॉन्ट के आने की खबरें हैं।

सभी यूज़र को नए फॉन्ट के इस्तेमाल केलिए नए फिक्स्डसिस फॉन्ट का इस्तेमाल करना होगा जिसससे स्निपेट्स को ज्यादा आसानी से भेजा जा सकेगा। किसी शब्द या वाक्य के आगे और पीछे तीन बाद (`) टिल्ड टाइप करने पर नया फॉन्ट दिखने लगेगा। यूज़र द्वारा मैसेज भेजने से पहले टेक्स्ट प्रिव्यू दिखता है और इसके साथ बोल्ड और इटैलिक जैसे फॉरमैटिंग विकल्प का इस्तेमाल नहीं कर सकते।


इससे पहले व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में आए म्यूज़िक शेयरिंग, बड़े इमोजी, मेंशन और ग्रुप इनवाइट लिंक जैसे फीचर आम यूज़र के लिए जारी नहीं किए गए हैं।

व्हाट्सऐप ने जून में एक नया फीचर जारी किया था जिससे यूज़र फटाफट जवाब देने के दौरान मैसेज कोट कर सकते हैं। इसके लिए यूज़र को किसी मैसेज पर देर तक प्रेस करने के बाद स्टार, डिलीट, फॉरवार्ड और कॉ़पी के साथ मैसेज कोट करने का विकल्प मिल जाता है।
Advertisement

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप में लगातार नए फीचर शामिल हो रहे हैं। हाल ही में व्हाट्सऐप में सबसे चर्चित वीडियो कॉलिंग फीचर के बारे में पता चला था और इसे एंड्रॉयड बीटा ऐप में टेस्टिंग करते देखा गया था। याद दिला दें, व्हाट्सऐप वेब में पिछली बार डॉक्यूमेंट शेयरिंग का विकल्प मिला था। इसके बाद ही कंपनी ने विडोज़ और ओएस एक्स के लिए पहला डेस्कटॉप ऐप जारी किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.