WhatsApp में जल्द ही नोटिफिकेशन पैनल में ही देख पाएंगे वीडियो

WhatsApp ने हाल ही में आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए बीटा ऐप उपलब्ध कराया था। अब आईफोन यूज़र के लिए बीटा ऐप पर नए फीचर की टेस्टिंग की खबर आई।

WhatsApp में जल्द ही नोटिफिकेशन पैनल में ही देख पाएंगे वीडियो
ख़ास बातें
  • WhatsApp iPhone ऐप में नोटिफिकेशन एक्सटेंशन फीचर आ चुका है
  • नया फीचर WhatsApp के आईओएस बीटा ऐप पर उपलब्ध
  • फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं
विज्ञापन
WhatsApp ने हाल ही में आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए बीटा ऐप उपलब्ध कराया था। अब आईफोन यूज़र के लिए बीटा ऐप पर नए फीचर की टेस्टिंग की खबर आई। यह फीचर की मदद से iPhone यूज़र पुश नोटिफिकेशन पैनल में ही व्हाट्सऐप पर मिले वीडियो को देख पाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आपको व्हाट्सऐप पर कोई वीडियो मिलता है तो उसे देखने के लिए निजी या ग्रुप चैट विंडो में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उसे नोटिफिकेशन पैनल से ही देखा जा सकेगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने आईओएस बीटा यूज़र के लिए पुश नोटिफिकेशन पैनल में ही सीधे वीडियो देखने की सुविधा दी है। टिप्सटर ने जानकारी दी है कि 2.18.102.5 वर्ज़न पर मौजूद आईओएस बीटा यूज़र ही नए फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फीचर नोटिफिकेशन पैनल में कैसे काम करेगा? इसके बारे में अभी विस्तार से नहीं बताया गया है। हालांकि, व्हाट्सऐप बीटा ट्रेकर ने दावा किया है कि इसे जल्द ही स्टेबल ऐप के लिए जारी किया जाएगा। फिलहाल, इस फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

इस साल सितंबर महीने में WhatsApp iPhone ऐप में नोटिफिकेशन एक्सटेंशन फीचर लाया गया था। इसकी मदद से यूज़र नोटिफिकेशन पैनल में ही तस्वीरें और जिफ देख सकते हैं। बीटा वर्ज़न में वीडियो प्ले करने वाले फीचर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। अब व्हाट्सऐप यूज़र बिना ऐप खोले ही बहुत कुछ कर सकते हैं।

इससे पहले इमोजी के बाद चैटिंग के अंदाज को बदलने के लिए हाल ही में WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टीकर्स फीचर को जारी किया। स्टीकर फीचर के बाद अब कंपनी स्टीकर्स ढूंढने के लिए सर्च फीचर एवं कस्टम स्टीकर क्रिएट करने पर काम कर रही है। इसके अलावा WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी "शेयर कॉन्टेक्ट इंफो via क्यूआर" फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर खुद की जानकारी (कॉन्टेक्ट इन्फॉर्मेशन) क्यूआर (QR) कोड के जरिए आसानी और तेजी से शेयर कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp App, WhatsApp Platform, WhatsApp Feature
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »