WhatsApp में आ रहा सबसे तगड़ा फीचर, बस एक क्लिक में अकाउंट होगा 'सुपर-सेफ!' जानें कैसे

यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो साइबर अटैक के निशाने पर होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 15:00 IST
ख़ास बातें
  • स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग यूजर के लिए एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी परत बनाता है
  • यह एक्टिवेट करते ही एडवांस प्रोटेक्शन को अकाउंट में लागू कर देता है
  • इससे साइबर अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है

WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी की नई लेयर उपलब्ध करवाने जा रहा है

Photo Credit: Dreamstime

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक तगड़ा फीचर पेश करने जा रहा है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के दुनिया में करोडो़ं यूजर्स हैं जिनकी सेफ्टी को लेकर ऐप में एक नया धांसू फीचर देखने को मिलेगा। ऑनलाइन वर्ल्ड में साइबर फ्रॉड एक ऐसी समस्या है जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यूजर के अकाउंट डिटेल्स चुराकर साइबर अपराधी उसे अपनी ठगी का बड़ी आसानी से शिकार बना लेते हैं। लेकिन अब इस समस्या पर Whatsapp पूरी तरह लगाम लगाने की तैयारी में है। ऐप पर बहुत जल्द नया फीचर मिलेगा जो आपके अकाउंट को सुपर सिक्योर कर देगा। आइए जानते हैं कौन सा फीचर आएगा और कैसे करेगा यह काम?

WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी की नई लेयर उपलब्ध करवाने जा रहा है जिसके बाद ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं से यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार  WhatsApp ने नए सिक्योरिटी फीचर को डिजाइन किया है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो साइबर अटैक के निशाने पर होते हैं। WABetaInfo द्वारा इस अपकमिंग फीचर को ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा गया है। 

आ रहा Strict Account Mode नाम का सेफ्टी फीचर
स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग (Strict Account Settings) के नाम से यह फीचर बहुत जल्द ऐप में रोलआउट किया जा सकता है। यह मोड यूजर्स को एक ही क्लिक में अकाउंट को पूरी तरह से सुरक्षित करने का विकल्प देगा। यानी इसके आ जाने के बाद आपको अपने अकाउंट में जाकर प्राइवेसी के लिए अलग-अलग सेटिंग्स को बदलने की जरूरत नहीं होगी। बस एक क्लिक में ही यह अकाउंट में सभी सेटिंग्स को पूरी तरह से सिक्योर बना देगा। इससे यूजर्स बहुत आसानी से अपने अकाउंट की सेफ्टी सुनिश्चित कर सकेंगे। 

Strict Account Settings फीचर ऐसे करता है काम
कंपनी का अपकमिंग स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग फीचर यूजर के अकाउंट के लिए एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर बनाता है। यह एक्टिवेट करते ही एडवांस प्रोटेक्शन को अकाउंट में लागू कर देता है जिससे साइबर अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसमें वॉट्सऐप कॉल भी कंपनी के सर्वल रूट के जरिए होंगीं जिससे कि यूजर का IP एड्रेस भी छुपा रहेगा। इसके साथ ही अन्जान कॉन्टेक्ट से आने वाले मीडिया फाइल्स भी यह ब्लॉक कर देगा जिससे फिशिंग अटैक से भी सुरक्षी मिलेगी। यानी हानिकारक लिंक और मैसेज आप तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक हो जाएंगे। कंपनी ने फीचर के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही यह यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.