व्हाट्सऐप आईफोन ऐप में नए अपडेट से कर सकेंगे फोटो व वीडियो एडिटिंग

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2016 17:41 IST
ख़ास बातें
  • नए अपडेट से आईफोन यूज़र भी तस्वीरों को एडिट कर सकेंगे
  • नए अपडेट के साथ ग्रुप एडमिन लिंक के जरिए यूज़र को इनवाइट कर सकेंगे
  • व्हाट्सऐप आईफोन ऐप का इंटरफेस भी थोड़ा सा बदल गया है
एंड्रॉयड पर जारी करने के बाद अब व्हाट्सऐप ने अपने आईफोन ऐप में भी तस्वीरों व वीडियो पर लिखने, कलाकारी करने और इमोजी जोड़ने का फ़ीचर दे दिया है। नए अपडेट के साथ ही व्हाट्सऐप के आईफोन ऐप में 'ग्रुप इनवाइट लिंक' नाम से नया फ़़ीचर भी आ गया है। इस फ़ीचर से ग्रुप एडमिन एक लिंक शेयर कर लोगों को इनवाइट कर सकता है।

व्हाट्सऐप के आईफोन वर्जन 2.16.12 में स्नैपचैट की तरह तस्वीरों व वीडियो पर कलाकारी करने, लिखने और इमोजी जोड़ने का विकल्प दिखेगा। आपके डिवाइस में पहले से स्टोर किसी तस्वीर व वीडियो को साझा करने पर भी यह फ़ीचर काम करेगा। यह फ़ीचर सबसे पहले एंड्रॉयड बीटा ऐप में और उसके बाद आम एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया गया था। अब, आईफोन यूज़र भ ऐप में रहकर ही तस्वीरें व वीडियो एडिट कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप के इन-ऐप कैमरा से फोटो या वीडियो क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर सबसे ऊपर दायीं तरफ नए टूल दिखेंगे। स्माइली आइकन में सभी ऐप्पल इमोजी, 'T' से तस्वीरों व वीडियो पर टेक्स्ट लिखना और ड्रॉइंग टूल से आप अपने दिल की बात उकेर सकते हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया कि व्हाट्सऐप ने आईफोन में नए अपडेट के साथ ही 'ग्रुप इनवाइट लिंक' फ़ीचर भी जारी कर दिया है। ऐप अपग्रेड करने के बाद एडमिन शेयरबेल लिंक के जरिए ग्रुप में नए सदस्य को जोड़ सकेंगे। यूज़र इस लिंक पर क्लिक कर ऑटोमेटिकली ग्रुप का सदस्य बन जाएगा। यह अनोखा इनवाइट लिंक ग्रुप इन्फो में जाकर देखा जा सकता है और इसके दूसरे स भी प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा सकता है। जब कोई इन लिंक का इस्तेमाल कर ग्रुप में शामिल होने की कोशिश करता है तो उन्हें ग्रुप के नाम और मौज़ूदा सदस्यों की जानकारी मिलती है।
Advertisement
 

नए अपडेट से डिज़ाइन में भी कुछ बदलाव हुए हैं जैसे कि यूज़र प्रोफाइल पिक्चर और नाम की जगह बदल गई है। इससे पहले नाम सबसे ऊपर बीच में दिखता था जबकि अब प्रोफाइल पिक्चर के साथ में दायीं तरफ दिख रहा है। हालांकि, इस अपडेट के साथ नाम और प्रोफाइल पिक्चर दोनों ही ऊपरी दायें कोने पर आ गए हैं। इस बदलाव का आना अच्छी पहल है क्योंकि अधिकतर आईफोन यूज़र व्हाट्सऐप पर किसी यूज़र की प्रोफाइल पिक्चर देखते समय व्हाट्सऐप कॉलिंग कर बैठते थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.