WhatsApp ने जारी किया नया अपडेट, iPhone यूज़र्स को मिलेंगे ये फीचर्स

नया WhatsApp बीटाअपडेट शेयर शीट में व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट शॉर्टकट आइकॉन को भी सिंक करता है। यदि कोई कॉन्टेक्ट उसकी प्रोफाइल पिक्चर को बदलता है, तो यूज़र्स को उनके ऐप की शेयर शीट में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

WhatsApp ने जारी किया नया अपडेट, iPhone यूज़र्स को मिलेंगे ये फीचर्स

नए फीचर्स और फिक्स iPhone के लिए WhatsApp Beta v2.20.80.22 में देखे गए हैं

ख़ास बातें
  • iPhone के लिए नया WhatsApp Beta v2.20.80.22 जारी हुआ है
  • शेयर शीट मेन्यू में कॉन्टेक्ट शॉर्टकट फीचर की पहुंच बढ़ाई गई
  • कई समस्याओं को भी इस अपडेट के जरिए किया गया है फिक्स
विज्ञापन
WhatsApp ने iPhone यूज़र्स के लिए एक नया बीटा अपडेट को जारी किया है और यह कॉन्टेक्ट शॉर्टकट फीचर में सुधार लाता है। यह कुछ सामान्य बग फिक्स (समस्याओं को ठीक करता है) और वॉइस ओवर सुधार भी लाता है। व्हाट्सऐप चैट के अंदर बबल कलर को भी एक अलग ग्रीन शेड में बदल दिया गया है। आईफोन के लिए व्हाट्सऐप बीटा का यह अपडेट भविष्य में मिलने वाले फीचर्स के संकेत भी देता है। Facebook के स्वामित्व वाले ऐप पिछले कुछ समय से iPhone के शेयर शीट मेन्यू में कॉन्टेक्ट शॉर्टकट दिखाने के फीचर पर काम कर रहा है। यह पिछले अपडेट में भी सामने आया था और अब लेटेस्ट बीटा अपडेट इसे अधिक यूज़र्स तक लेकर जाता है।

लोकप्रिय WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने आईफोन के लिए व्हाट्सऐप v2.20.80.22 बीटा के साथ आने वाली सभी नए फीचर्स को प्रकाशित किया है। इस अपडेट के बाद अब पहले से अधिक यूज़र्स आईओएस शेयर शीट में कॉन्टेक्ट शॉर्टकट देख सकते हैं। ट्रैकर का कहना है कि यह फीचर iOS 13.6 बीटा पर यूज़र्स के लिए काम करेगा। जब भी आप iPhone की शेयर शीट का उपयोग करके कुछ साझा करने का प्रयास करेंगे तो यह फीचर आपको उन ग्रुप और एकल कॉन्टेक्ट का एक छोटा कॉन्टेक्ट बबल दिखाएगा, जिन्हें आप अकसर मैसेज भेजा करते हैं। इसे पिछले महीने iPhone के लिए WhatsApp v2.20.70.19 Beta में पहली बार देखा गया था, जिसमें यह केवल कुछ ही यूज़र्स को अनुभव करने को मिला था। लेकिन अब, iPhone के लिए इस नए व्हाट्सऐप 2.20.80.22 बीटा अपडेट के साथ इसे और अधिक यूज़र्स अनुभव कर सकेंगे। बता दें कि Android यूज़र्स के लिए यह फीचर लंबे समय से उपलब्ध है।

ट्रैकर यह भी देखता है कि कि नए बीटा शेयर शीट में व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट शॉर्टकट आइकॉन को भी सिंक करता है। यदि कोई कॉन्टेक्ट उसकी प्रोफाइल पिक्चर को बदलता है, तो यूज़र्स को उनके ऐप की शेयर शीट में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा, WhatsApp v2.20.70.22 beta वॉयस ओवर के लिए बेहतर सपोर्ट भी जोड़ा गया है, विशेष रूप से जब आप एक चैट को आर्काइव और अनआर्काइव करते हैं। अंत में, लेटेस्ट अपडेट पुराने हरे रंग के बबल कलर को नए ग्रीन शेड के साथ बदल देता है। अंतर सूक्ष्म है, लेकिन ध्यान से देखने में नज़र आता है। ट्रैकर का कहना है कि अपडेट कुछ सामान्य बग यानी समस्याओं को भी ठीक करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Beta for iPhone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »