Flipkart Big Bang Diwali Sale में Samsung का 6,000mAh की बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,249 में मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
दिवाली आने वाली है और अगर आप किफायती दामों में नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Flipkart पर चल रही Flipkart Big Bang Diwali Sale अच्छा मौका साबित हो सकती है। इस सेल में Samsung का 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी वाले Galaxy F70e 5G पर जबरदस्त डील आई है। सबसे खास बात यह है कि डिस्काउंट के साथ-साथ कूपन ऑफर से बचत हो रही है और बैंक ऑफर में अतिरिक्त छूट मिल रही है।
Samsung Galaxy F70e 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹16,999 में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर के जरिए ₹2,000 की सीधी बचत हो सकती है। इसके अलावा बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर ₹750 डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹14,249 हो जाएगी।
Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। वहीं यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!