व्हाट्सऐप आईफोन ऐप में होगा वॉयसमेल फीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 10:49 IST
ख़ास बातें
  • वॉयसमेल फीचर आईफोन के लिए व्हाट्सऐप वी2.16.8 पर उपलब्ध है
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप पर इस फीचर को पिछले महीने देखा गया था
  • फिलहाल एंड्रॉयड ऐप पर इस फीचर के पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है
व्हाट्सऐप आईओएस ऐप पर आधिकारिक तौर पर नया वॉयसेमेल फीचर जारी किया जा रहा है। पिछले महीने एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न पर इस फीचर को देखा गया था। ऐपस्टोर पर व्हाट्सऐप आईफोन के वी2.16.8 वर्ज़़न की लिस्टिंग के चेंजलॉग में इस फीचर को लिस्ट कर दिया गया है।

इस फीचर के बारे में फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया, ''व्हाट्सऐप पर कॉल करते समय अगर जवाब नहीं मिलता है तो यूज़र वॉयसमेल की तरह ही एक वॉयस मैसेज भेज सकते हैं।'' व्हाट्सऐप का यह फीचर रेगुलर वॉयस मैसेज की तरह ही है और इसमें कोई फर्क नहीं है।

लेकिन आप इस फीचर को कैसे इस्तेमाल करेंगे? सबसे पहले एक व्हाट्सऐप कॉल करने की कोशिश करें। अगर वह शख्स आपको कॉल को डिक्लाइन कर देता है या फिर उठाता नहीं है, तो आपको (कॉलर) को एक नया स्क्रीन नज़र आएगा। कॉलर को सिर्फ कॉल डिक्लाइन का मैसेज मिलेगा और इसके साथ कैंसिल, कॉल बैक और रिकॉर्ड वॉयस मैसेज का विकल्प।

कैंसिल विकल्प चुनने पर नया स्क्रीन बंद हो जाएगा। कॉल बैक विकल्प चुनते ही व्हाट्सऐप एक बार फिर उस शख्स को कॉल करेगा जिसने अभी थोड़ी देर पहले आपके कॉल को कट या नज़रअंदाज किया था। आखिरी विकल्प वॉयसमेल का है जो वाकई में वॉयस मैसेज है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको होल्ड करके अपने मैसेज को रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद यह वॉयस मैसेज उस शख्स के चैट विंडो में नज़र आएगा।  अभी तक इस फीचर के आम एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement
 

इससे पहले पिछले महीने ही, व्हाट्सऐप आईफोन में अपडेट (वी2.16.7) जारी किया गया था जिसके बाद बड़े इमोजी, मल्टीपल चैट को एक साथ डिलीट/ मार्क या रीड/आर्काइव करने का विकल्प मिला था। इसके साथ ही वीडियो रिकॉर्ड करने के समय ज़ूम इन भी किया जा सकता है।
Advertisement

पिछले महीने ही खबर आई थी कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस के बीटा वर्जन में नए फॉन्ट की टेस्टिंग कर रही है। व्हाट्सऐप सभी यूज़र को नए फॉन्ट के इस्तेमाल केलिए नए फिक्स्डसिस फॉन्ट का इस्तेमाल करना होगा जिसससे स्निपेट्स को ज्यादा आसानी से भेजा जा सकेगा। किसी शब्द या वाक्य के आगे और पीछे तीन बाद (`) टिल्ड टाइप करने पर नया फॉन्ट दिखने लगेगा। यूज़र द्वारा मैसेज भेजने से पहले टेक्स्ट प्रिव्यू दिखता है और इसके साथ बोल्ड और इटैलिक जैसे फॉरमैटिंग विकल्प का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

इससे पहले व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में आए म्यूज़िक शेयरिंग, मेंशन और ग्रुप इनवाइट लिंक जैसे फीचर आम यूज़र के लिए जारी नहीं किए गए हैं। व्हाट्सऐप ने जून में एक नया फीचर जारी किया था जिससे यूज़र फटाफट जवाब देने के दौरान मैसेज कोट कर सकते हैं। इसके लिए यूज़र को किसी मैसेज पर देर तक प्रेस करने के बाद स्टार, डिलीट, फॉरवार्ड और कॉ़पी के साथ मैसेज कोट करने का विकल्प मिल जाता है।
Advertisement

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप में लगातार नए फीचर शामिल हो रहे हैं। हाल ही में व्हाट्सऐप में सबसे चर्चित वीडियो कॉलिंग फीचर के बारे में पता चला था और इसे एंड्रॉयड बीटा ऐप में टेस्टिंग करते देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.