व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में जल्द ही नए अंदाज़ में दिखेगा कैमरा इंटरफेस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 17:18 IST
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में एक बार फिर नया अपडेट जारी हुआ है और इस बार भी यह गूगल प्ले बीटा चैनल पर ही उपलब्ध है। इस नए अपडेट से पहली बार ऐप के कैमरा फीचर में बदलाव हुआ है।

एंड्रॉयड पुलिस की खबर के अनुसार, व्हाट्सैप मैसेंजर का इनबिल्ट कैमरा फीचर अब नए यूजर इंटरफेस और आइकन के साथ पूरी तरह से बदल गया है। अब बड़े ब्लू कलर शटर बटन की जगह व्हाइट कलर के बड़े बटन ने ले ली है। फ्लैश और कैमरा स्विच बटन के लिए भी नए आइकन देखे जा सकते हैं। पुराने व्हाट्सऐप वर्जन में किसी वीडियो या तस्वीर को शूट करते समय स्क्रीन के ऊपर ''सेंड टू (कॉन्टेक्ट नाम)'' के साथ दिखने वाले बॉक्स से नए वर्जन में पूरी तरह छुटकारा मिल गया है।

इसके साथ ही किसी वीडियो को रिकॉर्ड करने के की थोड़ी सी जानकारी भी यूजर को दी गई है। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अब यूजर को व्हाइट कलर का शटर बटन दबाकर रखना होगा जो वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू होने के साथ ही रेड हो जाएगा। बटन से हाथ हटाकर वीडियो रिकॉर्डिंग रोकी जा सकती है।

फोटो और वीडियो शेयरिंग इंटरफेस में भी थोड़ा बदलाव हुआ है। बड़े गोल 'सेंड' और 'कैंसल' बटन को अब एक टील-कलर 'सेंड' बटन से रिप्लेस कर दिया गया है। ऐसा ही एक बटन हमें रेगुलर चैट विंडो में भी दिखता है। कैंसल करने के लिए व्हाट्सऐप यूजर को डिस्प्ले पर सबसे ऊपर बायें कोने में दिए बैक बटन का इस्तेमाल करना होगा। कैप्शन बॉक्स को भी नीचे से हटा दिया गया है जिससे यूजर अब पूरी तस्वीर को ठीक से देख पाएंगे।
Advertisement

व्हाट्सऐप का यह नया अपडेट अभी गूगल प्ले पर रेगुलर यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, बीटा टेस्टर नए फीचर के लिए ऐप वर्जन 2.16.4 और 2.16.5 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अपडेटेड ऐप गूगल प्ले से ओटीए की तरह भी डाउनलोड किया जा सकता है। एपीके मिरर वेबसाइट द्वारा साझा की गई एपीके फाइल का इस्तेमाल कर भी अपेडेटेड व्हाट्सऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.