• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को जल्द मिल सकता है फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन!

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को जल्द मिल सकता है फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन!

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के मन में एक चिंता हमेशा बनी रहती है। कहीं कोई दूसरा शख्स उनके निजी चैट को ना पढ़ ले। जानकारी मिली है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर लाने की तैयारी है।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को जल्द मिल सकता है फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन!
ख़ास बातें
  • WhatsApp के इस फीचर पर अभी काम चल रहा है
  • WhatsApp आईफोन ऐप पर भी इस फीचर को लाने की है तैयारी
  • एंड्रॉयड यूज़र को फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन मिलेगा, लेकिन फेस रिकग्निशन नहीं
विज्ञापन
WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के मन में एक चिंता हमेशा बनी रहती है। कहीं कोई दूसरा शख्स उनके निजी चैट को ना पढ़ ले। जानकारी मिली है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर लाने की तैयारी है। इससे यूज़र के निजी चैट को प्रोटेक्शन मिलेगी। एक्टिव हो जाने के बाद यूज़र को हर बार ऐप खोलने के लिए ऑथेंटिकेशन की ज़रूरत होगी। हाल ही में फेसबुक की स्वामित्व वाली इस इस्टेंट मैसेजिंग सर्विस द्वारा आईफोन में भी इस फीचर को लाने की जानकारी सामने आई थी। iPhone में दोनों बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन तरीका काम करेगा- फेस आईडी और टच आईडी। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फीचर सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं रहेगा। एंड्रॉयड यूज़र को फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन मिलेगा, लेकिन फेस रिकग्निशन नहीं।

WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर पर अभी काम चल रहा है। इसे व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा ऐप 2.19.3 का हिस्सा बनाया गया है। यह फीचर डिफॉल्ट में डिसेबल होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है, "आईओएस पर फेस आईडी और टचआईडी ऑथेंटिकेशन पर काम करने के साथ WhatsApp ने इस फीचर को एंड्रॉयड का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली है। इस प्लेटफॉर्म पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन उपलब्ध होगा।"
 
whatapp

फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर ऐप में Settings > Account > Privacy के अंदर मौज़ूद होगा।

फिंगरप्रिंट फीचर को एक्टिव हो जाने के बाद आपके WhatsApp को दूसरे शख्स के द्वारा देख पाना बेहद ही मुश्किल हो जाएगा। देखा जाए तो जो फोन पहले से फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन से प्रोटेक्टेड हैं। उनके लिए यह फीचर बहुत काम का नहीं लगता।

रिपोर्ट में कहा गया है,"यूज़र को व्हाट्सऐप खोलने (ऐप आइकन, नोटिफिकेशन और एक्सटर्नल पिकर्स से) के लिए अपनी पहचान देने होगी। यह पूरे ऐप को प्रोटेक्ट करेगा। इस फीचर को किसी खास चैट विंडो को प्रोटेक्ट करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर भविष्य में उन सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध होगा जो एंड्रॉयड मार्शमैलो या उसके बाद के किसी भी एंड्रॉयड वर्ज़न का फोन इस्तेमाल करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »