• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • WhatsApp पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे करें सेट? ये रहा आसान तरीका...

WhatsApp पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे करें सेट? ये रहा आसान तरीका...

व्हाट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिंगरप्रिंट लॉक की सुविधा काफी समय पहले ही पेश कर दी थी। यदि आप नहीं जानते व्हाट्सऐप पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे सेट किया जाता है, तो यह लेख आज आपकी मदद करने वाला है।

WhatsApp पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे करें सेट? ये रहा आसान तरीका...
ख़ास बातें
  • Whatsapp ने फिंगरप्रिंट की सुविधा काफी समय पहले पेश की थी
  • ऐप बंद होने के टाइम को भी यूजर सेट कर सकते हैं
  • फिंगरप्रिंट की सुविधा आपकी प्राइवेसी को बढ़ाता है
विज्ञापन
WhatsApp पर हर कोई अपनी प्राइवेसी को लेकर सजग रहता है। हालांकि, अपनी व्हाट्सऐप चैट को प्राइवेट रखने के लिए आप क्या करते हैं? ज्यादातर लोग अपने फोन में तो लॉक लगाते हैं, लेकिन व्हाट्सऐप जैसी महत्वपूर्ण ऐप को वह बिना लॉक के ही रहने देते हैं। ऐसे में उनके फोन का लॉक खोलने वाला शख्स उनके व्हाट्सऐप को आसानी से एक्सेस कर सकता है और कई जरूरी व निजी जानकारियां व्हाट्सऐप के माध्यम से हासिल कर सकता है। ऐसे में जरूरी होता है फोन लॉक के साथ-साथ आप अपने व्हाट्सऐप को भी लॉक करके रखें। व्हाट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिंगरप्रिंट लॉक की सुविधा काफी समय पहले ही पेश कर दी थी। यदि आप नहीं जानते व्हाट्सऐप पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे सेट किया जाता है, तो यह लेख आज आपकी मदद करने वाला है।
 
whatsapp fingerprintunlock main
 

WhatsApp पर यूं लगाए फिंगरप्रिंट लॉक-

स्टेप 1: सबसे पहले व्हाट्सऐप को खोलें। इसके बाद दाहिनी तरफ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक कर सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद अकाउंट > प्राइवेसी > फिंगरप्रिंट लॉक में जाएं।
स्टेप 3: अगले स्क्रीन में अनलॉक विद फिंगरप्रिंट को ऑन करें।
स्टेप 4: यूज़र इस बात का भी चुनाव कर सकते हैं कि ऐप बंद होने के कितनी देर बाद खुद-ब-खुद लॉक हो जाए, यहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे, पहला है तुरंत, दूसरा है एक मिनट बाद और तीसरा विकल्प है, 30 मिनट बाद।
स्टेप 5:  इसके अलावा अब यूज़र इस बात का भी चुनाव कर सकते हैं कि सेंडर का मैसेज नोटिफिकेशन में दिखाई दे या फिर नहीं।

आपने ऐप के खुद-ब-खुद लॉक होने का जो भी समय तय किया है, उसके बाद यदि आप ऐप खोलना चाहेंगे तो आपको ऐप अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Fingerprint Lock Feature on WhatsApp, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »