Facebook Messenger से WhatsApp चैट करना होगा संभव, हो सकता है इंटीग्रेशन

Facebook कथित तौर पर WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है, जिसकी घोषणा कंपनी ने कुछ समय पहले की थी।

Facebook Messenger से WhatsApp चैट करना होगा संभव, हो सकता है इंटीग्रेशन
ख़ास बातें
  • इंटीग्रेशन के बाद फेसबुक मैसेंजर के जरिए कर सकेंगे व्हाट्सऐप चैट
  • डेवलपर Alessandro Paluzzi ने दी इंटीग्रेशन की जानकारी
  • फीचर कब रोलआउट किया जाएगा, कोई जानकारी साफ नहीं
विज्ञापन
Facebook कथित तौर पर WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है, जिसकी घोषणा कंपनी ने कुछ समय पहले की थी। व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक जल्द ही अपने दो लोकप्रिय ऑनलाइन चैट ऐप्स के बीच कम्युनिकेशन को इनेबल करने की प्लानिंग कर रही है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो जैसे ही इस फीचर को रोलआउट किया जाएगा। वैसे ही फेसबुक मैसेंजर के जरिए व्हाट्सऐप पर चैट की जा सकेगी। हालांकि, डेटा इन्क्रिप्शन और यूज़र सिक्योरिटी से समझौता किए बिना फेसबुक किस प्रकार इंटीग्रेशन की इस प्लानिंग को पूरा करता है, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर Alessandro Paluzzi ने जानकारी दी है कि फेसबुक WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर काम कर रही है। डेवलपर को इस इंटीग्रेशन के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण रेफ्रेंस प्राप्त हुए हैं, जैसे कि कोड संकेत देता है कि फेसबुक लोकल डेटाबेस में कुछ टेबल्स बना रहा है, ताकि मैसेज और अन्य व्हाट्सऐप यूज़र्स सर्विसेस को ऑर्डर में मैनेज किया जा सके। कोड रेफ्रेंस से इशारा मिला है कि फेसबुक जान सकता है कि कौन-सा व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट ब्लॉक है, यही नहीं यह पुश नोटिफिकेशन के साउंड और चैट संबंधी अन्य जानकारियों को भी पहचान सकता है।

कोड के आधार पर इसमें कॉन्टेक्ट नंबर, मैसेज काउंटर, आर्काइव चैट जैसी जानकारियां भी शामिल हैं। इसके अलावा फेसबुक मैसेंजर व्हाट्सऐप ग्रुप और कॉन्टेक्ट्स की प्रोफाइल फोटो भी देखने में सक्षम साबित हो सकता है।

ट्रैकर का दावा है कि फेसबुक व्हाट्सऐप मैसेज को इक्ट्ठा नहीं कर रहा है, लेकिन लोकल डेटाबेस के कोड इस पर काम कर रहे हैं। WABetaInfo ने प्रेडिक्ट किया है कि फेसबुक सिंगल प्रोटोकॉल टू एन्क्रिप्ट एंड डिक्रिप्ट मैसेज को अपना सकता है, जो व्हाट्सऐप पहले से ही इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि इस फीचर में डिसेबल ऑप्शन दिया जाएगा या नहीं। ट्रैकर का मानना है कि मुश्किल फीचर होने की वजह से फेसबुक इस फीचर के साथ आने वाले समय में डिसेबल करने का भी विकल्प पेश करेगा।

WABetaInfo को लगता है कि व्हाट्सऐप मैसेज में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ज़ारी रहेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Messenger, WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »