WhatsApp का अपने आप मैसेज गायब होने वाला फीचर ऐसे करेगा काम

WhatsApp के Disappearing Messages फीचर के बावजूद अन्य यूज़र्स भेजे गए मैसेज को कॉपी करके सेव कर सकते हैं या उसका स्क्रीनशॉट रख सकते हैं।

WhatsApp का अपने आप मैसेज गायब होने वाला फीचर ऐसे करेगा काम

मीडिया फाइल्स भी हो जाएंगी चैट से गायब

ख़ास बातें
  • FAQ पेज पर WhatsApp ने डाली Disappearing Messages फीचर की जानकारी
  • Android, iPhone, KaiOS के लिए आएगा यह नया फीचर
  • यह केवल 7 दिन में मैसेज को कर देगा गायब
विज्ञापन
WhatsApp disappearing फीचर को जल्द ही यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाने वाला है, यह इशारा हाल ही में पब्लिश हुए FAQ पेज के द्वारा प्राप्त हुआ है। बता दें, इस नए फीचर की जानकारी शुरुआती रूप से पिछले साल सामने आई थी, जिसमें यूज़र्स सात दिनों के अंदर अपनी चैट से मैसेज को गायब कर सकते हैं। व्हाट्सऐप इस मैसेज डिसपिरिंग फीचर को इंडिविजुअल चैट व ग्रुप चैट दोनों के लिए लेकर आएगा। हालांकि, यह फीचर फॉरवर्डेड मैसेज पर काम नहीं करेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप अपने मैसेज डिसपिरिंग फीचर के जरिए यूज़र्स को मैसेज कॉपी करके सेव करने से भी नहीं रोक सकता।

FAQ पेज पर उपलब्ध डिटेल्स की जानकारी सबसे पहले व्हाट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo सार्वजनिक की गई है, जिसमें बताया गया है कि व्हाट्सऐप Disappearing Messages फीचर केवल 7 दिन तक की अवधि तक सीमित होगा। यूज़र्स के पास अपनी ओर से मैसेज को गायब करने के लिए कस्टमाइज़ विकल्प मौजूद नहीं होगा, जैसी सुविधा Telegram पर मिलती है। यह फीचर के उस शुरुआती वर्ज़न से अलग है, जो कि पिछले साल एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप के पब्लिक बीटा रिलीज़ में देखा गया था। उस वर्ज़न में तय की गई समय अवधि के बाद किसी मैसेज को गायब होने की सुविधा मिलती थी।

WhatsApp ने यह भी जानकारी दी है कि नया फीचर आपके द्वारा पहले भेजे गए या फिर आए मैसेज को प्रभावित नहीं करेगा। इसके अलावा, भेजे गए मैसेज को यूज़र ने यदि सात दिन के अंदर नहीं खोला, तो भी नोटिफिकेशन में उसे वह मैसेज जरूर डिस्प्ले होगा लेकिन जब भी वह चैट को ओपन करके मैसेज पढ़ने की कोशिश करेगा तो वह मैसेज तब-तक गायब हो चुका होगा।  

यदि आप डिसपिरिंग मैसेज भेजते हैं, तो मैसेज प्राप्त करने वाला शख्स उस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर रख सकता है या फिर उसके गायब होने से पहले वह उसे कॉपी या फिर सेव भी कर सकता है। इसलिए व्हाट्सऐप ने यूज़र्स को विश्वसनीय लोगों को इस फीचर का इस्तेमाल करके मैसेज भेजने की सलाह दी है। FAQ में यह भी जानकारी दी गई है कि मैसेज गायब करने वाला यह फीचर यदि इनेबल है, चैट में भेजी गई मीडिया फाइल्स भी खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगी। इस तरह की जानकारी पिछले महीने भी सामने आई थी। हालांकि, मैसेज प्राप्त करने वाले शख्स ने यदि अपने फोन में ऑटो-डाउनलोड की सुविधा इनेबल की हुई है, तो उनके फोन में वह मीडिया फाइल सेव हो जाएगी।

FAQ पेज पर दी गई जानकारी के अलावा, व्हाट्सऐप ने अपनी साइट पर कुछ समर्पित पेज भी बनाए है जिसके सहारे यूज़र्स यह जान  सकते हैं कि कैसे वह स्टेप-टू-स्टेप फॉलो करके किसी नए फीचर को अपने Android, iPhone और KaiOS से लेकर Web और Desktop पर इनेबल कर सकते हैं।
 

How to enable or disable disappearing messages in WhatsApp

जैसे ही इस फीचर को यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा, वैसे ही यूज़र्स इन स्टेप्स को फॉलो करके इस फीचर को इनेबल व डिसेबल कर सकते हैं।

1. सबसे पहले व्हाट्सऐप चैट में उस कॉन्टेक्ट का नाम टाइप करें, जिनके लिए आप इस फीचर को इनेबल व डिसेबल करना चाहते हैं।

2. अब Disappearing Messages विकल्प को चुने।

3. प्रोम्पट आने पर Continue पर टैप करें।

4. अब आप On/ Off को विकल्प चुन सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »