WhatsApp डार्क मोड को अपने फोन में ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp Dark Mode यूज़र्स को ऐप की थीम बदलने का विकल्प देगा, जो आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करेगा। यह मोड खासतौर पर कम रोशनी के माहौल में ज्यादा मददगार साबित होगा।

WhatsApp डार्क मोड को अपने फोन में ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp Dark Mode फीचर सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode सिस्टम और ऐप दोनों सेटिंग्स से ऑन किया जा सकता है
  • यह मोड ऐप के पूरे यूआई को गाढ़े रंग में ढ़ाल देता है
  • व्हाट्सऐप डार्क मोड कम रोशनी में आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करेगा
विज्ञापन
WhatsApp ने आखिरकार डार्क मोड फीचर Android और iPhone सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया है। एक साल से इसका टेस्टिंग फेज़ चल रहा था, जो अब जाकर खत्म हो गया है। अब यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर इस लेटेस्ट व्हाट्सऐप मैसेंजर अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं और इस फीचर का लुत्फ उठा सकते हैं। व्हाट्सऐप के इस डार्क मोड में ब्लैक बैकग्राउंड की जगह डार्क ग्रे टोन दी गई है। एंड्रॉयड यूज़र्स जो एंड्रॉयड 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं और आईफोन यूज़र्स जो आईओएस 13 पर हैं, वह अपने फोन के सिस्टम सेटिंग्स में जाकर इस मोड ऑन कर डार्क थीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp Dark Mode यूज़र्स को ऐप की थीम बदलने का विकल्प देगा, जो आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करेगा। यह मोड खासतौर पर कम रोशनी के माहौल में ज्यादा मददगार साबित होगा। यहां हम आपको व्हाट्सऐप डार्क मोड को एक्टिवेट और इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।
 

WhatsApp Dark Mode: How to enable it on Android

Whatsapp

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और व्हाट्सऐप (2.20.64) के लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इंस्टॉल करने के बाद तीन डॉट पर टैप करें और मैन्यू आइकन में जाकर सेटिंग्स को चुनें। इसके बाद चैट्स पर टैप करें और फिर चैट सेटिंग्स में जाएं। अब थीम पर टैप करें, यहां आपको ऐप की थीम चुनना है। डार्क मोड के लिए 'डार्क' पर टैप करें और अब आप व्हाट्सऐप डार्क मोड का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

जब आप थीम पर टैप करेंगे तो आपको सिस्टम डिफॉल्ट विकल्प भी मिल सकता है। इससे थीम खुद-ब-खुद लाइट और डार्क मोड में बदल जाती है।
 

WhatsApp Dark Mode: How to enable it on iPhone

iPhone

आईओएस 13 यूज़र्स के लिए मैनुअल तरीका उपलब्ध नहीं है। वहीं, जिन यूज़र्स के पास आईओएस 13 नहीं है, वो भी व्हाट्सऐप डार्क मोड का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

आईफोन में डार्क मोड पाने के लिए ऐप स्टोर पर जाएं। अब व्हाट्सऐप (2.20.30) का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करें। फिर सेटिंग्स में जाएं और डिस्प्ले और ब्राइटनेस ऑप्शन पर टैप करें। अब डार्क टू इनेबल सिस्टम पर टैप करें। विकल्प के तौर पर आप कंट्रोल सेंटर पर जाए और फिर डार्क मोड पर टैप  करें।

व्हाट्सऐप टीम ने अपने ब्लॉग में इस अपडेट की पूरी जानकारी डाली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for iPhone, WhatsApp messenger, WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »