WhatsApp डार्क मोड को मिला नया अपडेट

WhatsApp डार्क मोड फिलहाल केवल एंड्रॉयड वर्ज़न के लिए बनाए गए बीटा वर्ज़न में उपलब्ध है। इसे स्टेबल वर्ज़न के लिए रिलीज नहीं किया है। इसमें शुरुआत में केवल काला बैकग्राउंड आता था। अब नए अपडेट के बाद इसमें चयन के लिए कुल छह रंग उपलब्ध हैं।

WhatsApp डार्क मोड को मिला नया अपडेट

WhatsApp का लेटेस्ट बीटा अपडेट वर्ज़न v2.20.31 के साथ आता है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode अपडेट में पांच नए बैकग्राउंड रंगों को जोड़ा गया है
  • शुरुआत में इस फीचर में केवल काला बैकग्राउंड आता था
  • व्हाट्सऐप डार्क मोड के जरिए यूज़र्स फोन की बैटरी बचा सकते हैं
विज्ञापन
WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न में एक नया बदलाव किया गया है। यह बदलाव व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में पिछले महीने जोड़े गए डार्क मोड से संबंधित है। व्हाट्सऐप डार्क मोड पर लगातार बदलाव करने में लगा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस फीचर को पूरी तरह से समस्या रहित बना कर पूरी संतुष्टी के साथ स्टेबल वर्ज़न के लिए लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्टेबल वर्ज़न WhatsApp में डार्क मोड को कई बेहतर फीचर्स के साथ जारी किया जाएगा।

WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के तहत बीटा ऐप के लिए 2.20.31 वर्ज़न अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में व्हाट्सऐप डार्क मोड में नए सॉलिड रंगों के विकल्प जोड़े गए हैं। बता दें कि डार्क मोड के जारी होने के समय इसमें केवल एक डार्क थीम दी गई थी। अब इस लेटेस्ट अपडेट के बाद WhatsApp Beta यूज़र्स केवल काले रंग के बैकग्राउंड के बजाय कई डार्क रंगों में से एक चुन सकेंगे। आप Gadgets 360 द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट को ऊपर देख सकते हैं। इसमें काले रंग समेत छह रंग देखें जा सकता हैं।

काला रंग ओएलईडी स्क्रीन वाले फोन में बैटरी बचाने के काम आता है। हालांकि अन्य रंगों में इस तरह का असर नहीं होगा, लेकिन ये सभी रंग कम रोशनी में आखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद जरूर करेंगे।

हमें एंड्रॉयड के WhatsApp v2.20.31 में ये सभी नए रंग देखने को मिले हैं। यदि आप भी बीटा यूज़र हैं और आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आप इस नए अपडेट को गूगल प्ले स्टोर के बीटा प्रोग्राम सेक्शन में इस अपडेट को जांच सकते हैं या भरोसेमंद वेबसाइट से लेटेस्ट वर्ज़न की एपीके डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »