WhatsApp ने रिलीज किया डार्क मोड, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp Dark Mode का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। यह मोड OLED फोन में बैटरी बचाने में मदद करता है। डार्क मोड ऐप की यूआई को गाढ़े रंग में ढ़ाल देता है। इस मोड को इस्तेमाल करने का तरीका नीचे दिया गया है।

WhatsApp ने रिलीज किया डार्क मोड, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp Beta 2.20.13 वर्ज़न पर डार्क मोड फीचर आ गया है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode के जरिए यूज़र्स फोन की बैटरी बचा सकते हैं
  • यह मोड ऐप के पूरे यूआई को गाढ़े रंग में ढ़ाल देता है
  • व्हाट्सऐप डार्क मोड फीचर फिलहाल सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है
विज्ञापन
WhatsApp Dark Mode फीचर लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज किया जा रहा है। फीचर को लेकर लीक्स कई महीनों से ऑनलाइन देखे जा रहे है। कई बार ऐसी खबरें भी आई थी कंपनी इस मोड को शायद रिलीज नहीं करेगी, लेकिन अब व्हाट्सऐप ने डार्क मोड फीचर अपने यूज़र्स के लिए रिलीज कर दिया है। व्हाट्सऐप की सेटिंग्स के अंदर थीम सेक्शन पर यह डार्क मोड केवल 'डार्क' नाम से दिया गया है। यह मोड ऐप के पूरे यूआई को गाढ़े रंग में ढाल देता है। इसके अलावा इस फीचर को शुरू करने पर ऐप की होम स्क्रीन और सेटिंग्स मेन्यू भी गाढ़े रंग का हो जाता है। हालांकि चैट के अंदर सफेद या यूज़र द्वारा चुना गया बैकग्राउंड ही रहेगा, लेकिन चैट बबल गाढ़े रंग में आएगा।

बता दें कि फिलहाल व्हाट्सऐप ने डार्क मोड फीचर को केवल बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किया है। फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है कि यह फीचर स्टेबल वर्ज़न पर कब दिया जाएगा। हालांकि इसका बीटा वर्ज़न पर रिलीज होना इस बात को काफी हद तक पक्का कर देता है कि यह फीचर जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए रिलीज किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप इस डार्क मोड फीचर को एक अपडेट के जरिए रिलीज कर चुका है। बीटा टेस्टर अपनी व्हाट्सऐप बीटा ऐप को गूगल प्ले स्टोर के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यह अपडेट ऐप को 2.20.13 वर्ज़न पर अपडेट कर देती है। यदि आप बीटा टेस्टर हैं और आपको अभी तक गूगल प्ले स्टोर पर अपडेट नहीं दिखाई दे रही है, तो आप WhatsApp beta v2.20.13 APK को APKMirror से डाउनलोड कर सकते हैं। WABetaInfo का कहना है कि यदि बीटा टेस्टर्स को अपडेट इंस्टॉल करने के बाद भी डार्क मोड फीचर नहीं दिखाई दिया तो उन्हें ऐपस को डीलीट करने के बाद गूगल प्ले स्टोर से या ऊपर दिए एपीके लिंक के जरिए दोबारा इंस्टॉल करना होगा। ऐप को डीलीट करने से पहले अपनी चैट का बैकअप लेना ना भूलें।

How to enable Dark Mode in WhatsApp?

व्हाट्सऐप में डार्क मोड या डार्क थीम को शुरू करना बेहद आसान है। आप नीचे दिए तरीके का पालन कर अपने फोन में WhatsApp Dark Mode को ऑन कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर के जरिए अपने व्हाट्सऐप बीटा ऐप को अपडेट करें या ऊपर बताए लिंक से डाउनलोड या इंस्टॉल करें।
  2. ऐप को खोलने के बाद अब ऊपर बाईं तरफ दिए गए तीन बिंदू वाले मेन्यू पर क्लिक करें और “सेटिंग्स” में जाए
  3. अब यहां “चैट्स” विकल्प पर क्लिक करें और “थीम” पर क्लिक करें।
  4. अब आपको यहां तीन विकल्पों में से “डार्क” विकल्प को चुनना है और ओके पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपके व्हाट्सऐप में डार्क मोड शुरू हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »