• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप पर वापस लौटा टेक्स्ट स्टेटस फ़ीचर, लेकिन बदला बदला है अंदाज़

व्हाट्सऐप पर वापस लौटा टेक्स्ट स्टेटस फ़ीचर, लेकिन बदला-बदला है अंदाज़

व्हाट्सऐप पर वापस लौटा टेक्स्ट स्टेटस फ़ीचर, लेकिन बदला-बदला है अंदाज़
विज्ञापन
व्हाट्सऐप जल्द ही आपके पुराने व्हाट्सऐप स्टेटस को वापस लाने की तैयारी में है। हाल ही में नए स्टेटस टैब फ़ीचर को लॉन्च करने के बाद इंस्टेट मैसेजिंग ऐप ने पुराने स्टेटस को अपने इंटरफेस से गायब कर दिया था। इस नए स्टेटस फ़ीचर को यूज़र की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। और कई यूज़र ने कंपनी से अपने पुराने स्टेटस के गायब होने की शिकायत की। लेकिन अब एंड्रॉयड बीटा ऐप में लेटेस्ट अपडेट आने के साथ ही पुराना स्टेटस भी वापस दिख रहा है।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप को लेटेस्ट 2.17.95 वर्ज़न पर अपडेट करने पर अब प्रोफाइल पेज पर एक स्टेटस टेक्स्ट मैसेज दिख रहा है। और इसके साथ ही टेक्स्ट मैसेज, नए स्टेटस टैब में तस्वीरों, वीडियो और जिफ़ की तरह 24 घंटे बाद गायब भी नहीं होगा।


किसी स्टेटस को देखने या फिर नया स्टेटस डालने के लिए यूज़र को व्हाट्सऐप के मुख्य स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांयें कोने में दिख रहे तीन डॉट वाले मेन्यू में जाकर सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद प्रोफाइल तस्वीर पर क्लिक करें और पहले की तरह ही 'अबाउट एंड फोन नंबर' पर क्लिक कर आप कोई भी टेक्स्ट मैसेज लिख सकते हैं। सबसे ख़ास बात है कि यूज़र अब अपने पुराने स्टेटस भी देख सकते हैं।

अभी यह फ़ीचर एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसके सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप अपने एक अरब से ज्यादा यूज़र को बेहतर अनुभव देने के लिए अपने इंटरफेस पर लगातार काम कर रहा है। इससे पहले एक अपडेट के तहत कंपनी ने चैट में वीडियो कॉल के लिए एक अलग बटन दिया था। इसके अलावा व्हाट्सऐप ने अटैचमेंट आइकन को भी ऊपर से नीचे टेक्स्ट बॉक्स में भेज दिया है जहां यह कैमरा बटन के पास देखा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »