WhatsApp में सामने आई कमी, ब्लॉक यूज़र से भी मिल रहे हैं मैसेज!

अब एक नए बग ने यूज़र को परेशान करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने शिकायत की है कि ब्लॉक किए गए लोग भी...

WhatsApp में सामने आई कमी, ब्लॉक यूज़र से भी मिल रहे हैं मैसेज!

WhatsApp में सामने आई कमी

विज्ञापन
WhatsApp के यूज़र कुछ समय पहले वायरल हुए 'ब्लैक डॉट' मैसेज से परेशान थे। महीने की शुरुआत में यह बग लोगों के व्हाट्सऐप को क्रैश कर रहा था। अब एक नए बग ने यूज़र को परेशान करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने शिकायत की है कि ब्लॉक किए गए लोग भी उनसे संपर्क में रह पा रहे हैं। यानी, जिन यूज़र को ने किसी को ब्लॉक किया है, उनके भी मैसेज व्हाट्सऐप पर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, ब्लॉक्ड लोग प्रोफाइल और स्टेटस देख पा रहे हैं।

द इंडिपेंडेंट ने इसे रिपोर्ट किया है। यह WhatsApp बग एंड्रॉयड और आईफोन के कई यूज़र को 'नुकसान' पहुंचा रहा है। ट्विटर पर आ रहीं ढेरों रिपोर्ट में यह शिकायत है कि ब्लॉक किए गए यूज़र प्राइवेट मैसेज, प्रोफाइल पिक्चर और स्टेटस पर नज़र रख पा रहे हैं। WhatsApp ने अभी इस कमी का संज्ञान नहीं लिया है। न ही इस कमी को अभी ठीक किया गया है। हमने WhatsApp से बात की है, जवाब मिलते ही हम ख़बर अपडेट करेंगे।

बता दें कि WhatsApp ने ब्लॉक फीचर का विकल्प अनचाहे लोगों से बचने के लिए जारी किया था। दरअसल, कई बार हम WhatsApp पर जुड़े लोगों से किसी वजह से असहमत होते हैं या उनसे संपर्क में नहीं रहना चाहते, उनसे किसी भी प्रकार की सामग्री साझा नहीं करना चाहते, ना ही उन्हें ऑनलाइन या तस्वीर के माध्यम से दिखना चाहते हैं। ऐसे में ब्लॉक कर उन यूज़र से छुटकारा पाया जा सकता है।

उम्मीद है WhatsApp जल्द इस समस्या को संज्ञान में लेकर समाधान पेश करेगा। इससे इतर आपको बता दें कि आईओएस और एंड्रॉयड बीटा में ग्रुप कॉलिंग फीचर एक्टीवेट देखा गया है। एंड्रॉयड वर्ज़न 2.18.145 व आईओएस वर्ज़न 1.18.52 पर इसे देखा गया है। एड 'पार्टिसिपेंट बटन' वीडियो कॉल करने के बाद यूज़र को स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »