WhatsApp पर वापस आया यह लोकप्रिय फीचर

WhatsApp Android Beta v2.20.166 में अब यूज़र्स 20 सेंकड तक की वीडियो अपलोड कर सकते हैं। हालांकि Google इस व्हाट्सऐप अपडेट को यूज़र्स के आधार पर जारी कर सकती है।

WhatsApp पर वापस आया यह लोकप्रिय फीचर

WhatsApp Android Beta 2.20.166 में नया फीचर देखने को मिला है

ख़ास बातें
  • नए WhatsApp Android Beta v2.20.166 पर देखा गया है नया फीचर
  • अब यूज़र्स व्हाट्सऐप पर लगा सकेंगे 30 सेकंड तक का वीडियो स्टेटस
  • फिलहाल केवल बीटा वर्ज़न पर वापस आया है यह पुराना फीचर
विज्ञापन
WhatsApp ने स्टेटस वीडियो के समयसीमा को सीमित करने का पर अपना निर्णय वापस लेने का फैसला किया है, जिसके बाद अब लोग अपने स्टेटस में 30 सेकंड तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। मार्च में व्हाट्सऐप ने इन वीडियो की समयसीमा को घटा कर अधिकतम 15 सेकंड कर दिया था। 30 सेकंड से लंबे वीडियो को लगातार अलग-अलग स्टेटस में विभाजित कर दिया जाएगा, जैसा पहले भी होता था। यह बदलाव केवल भारत में लागू किया गया था, कथित तौर पर लॉकडाउन के समय WhatsApp के सर्वर पर पड़ने वाले भार को कम करने के लिए। हालाकि अब यह फैसला वापस ले लिया गया है।

30 सेकंड तक के वीडियो स्टेटस को अपलोड करने के फैसले को वापस लाने की यह जानकारी पहली बार WABetaInfo द्वारा WhatsApp Android Beta v2.20.166 वर्ज़न में देखी गई थी। लेटेस्ट अपडेट वाले सभी यूज़र्स को यह फीचर अब दिखाई देना चाहिए। रिपोर्ट यह जानकारी भी देती है कि Google इस व्हाट्सऐप अपडेट को यूज़र्स के आधार पर जारी कर सकता है और ऐसा हो सकती है कि आप इसे प्ले स्टोर पर तुरंत न देख सके।

WABetaInfo ने यह भी बताया है कि जब आप लेटेस्ट बीटा अपडेट को डाउलोड करेंगे, तभी आप 30 सेकंड की वीडियो अपलोड कर सकेंगे, लेकिन इसे पुराने वर्ज़न के लिए भी सर्वर-साइड अपडेट के रूप में जारी किया जा सकता है। यूज़र्स APKMirror के जरिए भी लेटेस्ट बीटा को खुद से अपडेट कर सकते हैं।


लेटेस्ट WhatsApp Beta 2.20.166 इंस्टॉल करने के बाद, यूज़र्स अपने स्टेटस पर 30 सेकंड तक की वीडियो अपलोड करने में सक्षम होंगे। यदि वीडियो 30 सेकंड से अधिक लंबा होगा, तो ऐप केवल एक संकेत दिखाएगा, जिसमें यूज़र्स को सूचित किया जाएगा कि वीडियो को पहले 30 सेकंड तक ट्रिम किया जाएगा। यह फीचर स्टेबल वर्ज़न पर कब जारी होगा, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »