व्हाट्सऐप बीटा ऐप को मिला नया अपडेट, वापस ले सकेंगे भेजा गया मैसेज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2017 17:09 IST
व्हाट्सऐप द्वारा पिछले कई महीनों से मैसेज रिवोक फ़ीचर को टेस्ट करने की ख़बरें हैं। इससे पहले, व्हाट्सऐप आईफोन ऐप में इस नए फ़ीचर कोक देखा गया था जिससे यूज़र किसी कॉन्टेक्ट को भेजे गए मैसेज को एडिट या डिलीट कर सकते हैं। अब, ऐसा लगता है कि इस फ़ीचर को एंड्रॉयड और व्हाट्सऐप वेब पर जारी कर दिया गया है।

@WABetaInfo व्हाट्सऐप की बीटा रिलीज़ को ट्रैक करते हैं और इनका दावा है कि व्हाट्सऐप वेब पर नए अपडेट को जारी कर दिया गया है और इसमें रिवोक फ़ीचर मिल गया है।  इसके अलावा दावा किया गया है कि यूज़र अब भेजे गए मैसेज को पांच मिनट के अंदर 'अनसेंड' कर सकेंगे। ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप की योजना नए रिवोक फ़ीचर को व्हाट्सऐप वेब सहित अपने सभी प्लेटफॉर्म पर एक बार में लॉन्च करने की है।

इसके अलावा WABetaInfo ने एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए नया फॉन्ट शॉर्टकट जोड़ने का भी दावा किया है। व्हाट्सऐप के नए एंड्रॉयड वर्ज़न 2.17.148 में बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइक के लिए नए फॉन्ट शॉर्टकट जोड़ने की भी ख़बरें हैं। इससे टाइपिंग के दैरान टेक्स्ट को बोल्ड करने या इटैलिक बनाने के लिए टेक्स्ट में सिंबल लगाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन, हम 2.17.148 वर्ज़न में इन नए फॉन्ट शॉर्टकट को नहीं देख सके। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि ये फ़ीचर एंड्रॉयड व आईओएस के आम यूज़र के लिए कब जारी किए जाएंगे।

याद दिला दें कि, व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड और आईफोन ऐप में पिछले साल टेक्स्ट फॉरमेट फ़ीचर जोड़ा गया था। इसके जरिए व्हाट्सऐप में टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइक करने की सुविधा मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.