• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp बीटा यूज़र्स को मिल रहा है नया फीचर, जानें इसके बारे में सबकुछ

WhatsApp बीटा यूज़र्स को मिल रहा है नया फीचर, जानें इसके बारे में सबकुछ

Android के लिए आने वाले WhatsApp के लेटेस्ट बीटा में यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन जोड़ा जा रहा है।

WhatsApp बीटा यूज़र्स को मिल रहा है नया फीचर, जानें इसके बारे में सबकुछ

WhatsApp में स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन को 2.20.201.9 बीटा पर देखा जा सकता है

ख़ास बातें
  • WhatsApp 2.20.201.9 बीटा वर्ज़न में शामिल किया जा रहा है नया फीचर
  • फिलहाल कुछ ही टेस्टर्स को दिखाई देगा स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन
  • धीरे-धीरे सभी बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया जाएगा नया फीचर
विज्ञापन
WhatsApp ने एंड्रॉयड डिवाइसों के लिए एक नया बीटा वर्ज़न जारी किया है, जो टेस्टिंग उद्देश्यों के लिए एक रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन लाता है। अपडेट की जानकारी देने वाले कुछ स्क्रीनशॉट पिछले महीने ऑनलाइन सामने आए थे। Android के लिए WhatsApp 2.20.201.9 बीटा पहली रिलीज है, जो रीडिज़ाइन किए गए स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन की एक झलक प्रदान करता है। यह फीचर यूज़र्स के लिए उनके स्टोरेज को मैनेज करना आसान बनाता है। सेक्शन में व्हाट्सऐप मीडिया फाइलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले स्पेस की विस्तार से जानकारी शामिल होती है। आप इसमें ऐप में मिली बड़ी फाइलों को भी देख सकेंगे।

जैसा कि WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले ब्लॉग WABetaInfo द्वारा बताया गया है, एंड्रॉयड के लिए आने वाले व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा में यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन जोड़ा जा रहा है। हालांकि यह फीचर्स फिलहाल सभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन शुरुआत में जून में इसी ब्लॉग द्वारा लीक किया गया था। यह व्हाट्सऐप पर साझा की गई मीडिया फाइलों द्वारा लिए जाने वाले स्पेस को डिटेल में दिखाता है। फॉरवर्ड की गई फाइल्स और बड़ी फाइल्स के लिए सेटिंग्स> डेटा एंड स्टोरेज यूज़ेज> स्टोरेज यूज़ेज> सजेस्ट क्लीन अप ऑप्शन के तहत अलग से एक लिस्टिंग मिलती है।
 
whatsapp

यूज़र्स अपनी फाइल्स को तारीख या उनके साइज़ के हिसाब से छांट भी सकते हैं। यह अपडेट यूज़र्स को उनकी गैर-महत्वपूर्ण फॉरवर्ड की गई फाइल्स और उन फाइल्स को तेज़ी से आराम से हटाने में मदद करता है और वह अपने फोन की स्टोरेज को आराम से मैनेज भी कर सकते हैं।

WhatsApp ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि डेवलपर्स इस फीचर को सभी यूज़र्स के लिए स्टेबल वर्ज़न में कब जारी करेंगे। हालांकि, यदि आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर इसके बीटा वर्ज़न का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Google Play पर जाकर या एपीके मिरर से लेटेस्ट वर्ज़न को साइडलोड करके इसे देख सकते हैं।

यह ध्यान देना ज़रूरी है कि रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन प्रारंभ में सभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और व्हाट्सऐप 2.20.9.9 बीटा के जरिए इसे धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। इसलिए संभावना अधिक है कि आप अपने फोन पर बीटा रिलीज़ को अपडेट करने के बाद भी यह नया सेक्शन न देख पाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »