कई बार हम जानकारी के अभाव में स्मार्टवॉच का पूरा लाभ नहीं ले पाते हैं। कॉलिंग से लेकर हेल्थ ट्रैकिंग तक, स्मार्टवॉच हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही हैं।
Photo Credit: iStock
स्मार्टवॉच अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनती जा रही हैं।
स्मार्टवॉच अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनती जा रही हैं। जिस तरह से अब हम स्मार्टफोन के बिना अधूरा महसूस करने लगते हैं, इसी तरह स्मार्टवॉच भी हमारी जिंदगी में शामिल हो चुकी है। टाइम बताने से लेकर अलार्म सेट करने और कॉलिंग से लेकर हेल्थ ट्रैकिंग तक, स्मार्टवॉच हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही हैं। लेकिन कई यूजर्स जानकारी के अभाव में स्मार्टवॉच का पूरा लाभ उठा नहीं पाते हैं। आज हम एक स्मार्टवॉच के उन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपनी लाइफ को सुपर स्मार्ट और बहुत आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इन उपयोगी फीचर्स के बारे में।
कैमरा कंट्रोल
स्मार्टवॉच से आप अपने फोन का कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपके पास एक स्मार्टवॉच है और वह आपने स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल है तो इसे आप फोटो खींचने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बार-बार फोन के कैमरा ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही अगर आपका फोन आपसे दूर है, उदारण के लिए किसी ट्राईपॉड पर रखा है तो ऐसे में बटन प्रेस करना एक चुनौती है। लेकिन स्मार्टवॉच की मदद से आप आसानी से अपने फोन के कैमरा को कंट्रोल कर सकते हैं और दूर बैठे भी फोटो खींच सकते हैं।
ऑडियो रिकॉर्ड
स्मार्टवॉच की मदद से आप अपने लिए कॉल रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए एंड्रॉयड में कई ऐप्स मिलते हैं जो स्मार्टवॉच में ही ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यानी महत्वपूर्ण कॉल्स को आप आसानी से अपनी स्मार्टवॉच में रेफरेंस के लिए सेव करके रख सकते हैं।
ढूंढें अपना फोन
स्मार्टवॉच आपको आपका फोन ढूंढने में भी मदद कर सकती है। कई बार ऐसा हो सकता है कि आप अपना स्मार्टफोन कहीं रख कर भूल जाते हैं, या फिर वह साइलेंट मोड पर लगा होता है जिससे आप कॉल करके भी उसका पता नहीं लगा सकते हैं। ऐसे में स्मार्टवॉच बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। अगर आपका मोबाइल ब्लूटूथ रेंज के अंदर स्मार्टवॉच से कनेक्टेड है तो आप उसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
बिना फोन म्यूजिक का मजा
जिम, रनिंग, या फिजिकल एक्टिविटी के दौरान ऑन द गो म्यूजिक सुनना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। लेकिन स्मार्टवॉच की मदद से म्यूजिक आपकी कलाई पर उतर आता है। Wear OS जैसे सॉफ्टवेयर पर चलने वाली स्मार्टवॉच में आप बिना स्मार्टफोन की मदद के म्यूजिक सुन सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ एक हेडफोन होना चाहिए जो स्मार्टवॉच से कनेक्टेड हो और फोन की जरूरत खत्म हो जाती है। अगर आपने गाने डिवाइस पर डाउनलोड कर लिए हैं तो इंटरनेट की जरूरत भी नहीं रहती है।
इशारे से करें नेविगेशन
लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टवॉच में जेस्चर कंट्रोल फीचर्स आने लगे हैं। यानी आपको अगर स्मार्टवॉच के अंदर कुछ नेविगेट करना है तो उंगलियों से टच करने की जरूरत नहीं है। जेस्चर के माध्यम से आप नेविगेशन कर सकते हैं। ऐसे में गीली उंगलियों की स्थिति में भी आसानी से स्मार्टवॉच को ऑपरेट किया जा सकता है। सिर्फ आपको आपकी कलाई को एक खास दिशा में हिलाना होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क