WhatsApp को मिला नया बीटा अपडेट, जुड़े कई काम के फीचर्स

Android के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा अपडेट यूज़र्स के लिए एक ऑलवेज़ म्यूट, नया स्टोरेज यूज़ेज यूआई और मीडिया गाइडलाइन्स जैसे फीचर्स लेकर आता है।

WhatsApp को मिला नया बीटा अपडेट, जुड़े कई काम के फीचर्स

Android के लिए WhatsApp बीटा 2.20.201.10 में आए नए फीचर्स

ख़ास बातें
  • नए फीचर्स Android के लिए WhatsApp 2.20.201.10 बीटा में मिलते हैं
  • नए अपडेट में ऑलवेज़ म्यूट और नया स्टोरेज यूज़ेज यूआई को जोड़ा गया है
  • मीडिया गाइडलाइन्स के जरिए स्टिकर्स और टेक्स्ट को भी कर सकते हैं अलाइन
विज्ञापन
WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को सक्षम कर रहा है। इसमें एक बेहद उपयोगी 'ऑलवेज म्यूट' फीचर, एक नया स्टोरेज यूज़ेज यूआई और उसके टूल्स और एक अन्य फीचर शामिल है, जिसे मीडिया गाइडलाइन्स कहा जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप 2.20.201.10 बीटा जारी किया है और यह भी पता चला है कि बिज़नेस अकाउंट के लिए वीडियो और वॉयस कॉल बटन गायब हो गए हैं। नए फीचर्स को लेटेस्ट बीटा में सक्षम किया गया है, लेकिन कुछ के लिए इन्हें इस्तेमाल कर पाने का समय थोड़ा अधिक हो सकता है।

WABetaInfo ने Android के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.201.10 बीटा में कई नए फीचर्स को देखा है। सभी में सबसे उपयोगी फीचर ऑलवेज म्यूट फीचर है, जो चैट को म्यूट करते समय पहले उपलब्ध 'एक साल' विकल्प को बदल देता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस फीचर के ज़रिए लोग ग्रुप या किसी एकल यूज़र को हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे। हम इस फीचर को लेटेस्ट बीटा में देखने में सक्षम थे। WABetaInfo ने यह भी कहा है कि यदि यह तुरंत नहीं दिखाई देता है, तो इसे कुछ दिनों के भीतर सभी बीटा यूज़र्स को दिखाई देना चाहिए।

अपडेट बीटा यूज़र्स के लिए एक नया स्टोरेज यूज़ेज यूआई भी लेकर आता है। ट्रैकर कहता है कि रोल आउट पिछले बीटा में शुरू हुआ था, लेकिन उस समय रोल आउट सभी को दिखाई नहीं दे रहा था। एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप 2.20.201.10 बीटा के साथ, अब कई यूज़र्स इस फीचर को कथित तौर पर देख सकते हैं। हमें अभी भी यह नया यूआई प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन इसे कुछ दिनों में सभी यूज़र्स के लिए सक्षम हो जाना चाहिए।
 
whatsapp

इसके अलावा, मीडिया गाइडलाइन्स पब्लिक बीटा टेस्टिंग के लिए सक्षम किए जा रहे हैं। यह फीचर यूज़र्स को स्टिकर्स और टेक्स्ट को अलाइन करने की अनुमति देता है, जब आप तस्वीरों, वीडियो और GIF को एडिट करते हैं। यह फीचर अभी भी हमारे लिए सक्षम नहीं है, लेकिन यह जल्द ही उपलब्ध होना चाहिए।

आखिर में, ट्रैकर ने देखा कि WhatsApp वैरिफाइड बिज़नेस अकाउंट में चैट में वॉयस और वीडियो कॉल बटन छिपा रहा है। बटन कॉन्टेक्ट इंफो से भी गायब हो गए हैं। यदि आप चैट और कॉन्टेक्ट लिस्ट में प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करते हैं तो वे बटन अभी भी उपलब्ध हैं। व्हाट्सऐप इन चैट्स को क्यों छिपा रहा है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। यह केवल एक टेस्ट हो सकता है और व्हाट्सऐप इसे भविष्य के अपडेट में वापस ला सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »