WhatsApp कैमरा से भी आएगी बढ़िया लो-लाइट फोटो! जानिए कब मिलेगा फीचर

नए कैमरा नाइट मोड की टेस्टिंग Android के लिए WhatsApp Beta 2.25.22.2 वर्जन पर हो रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 19:09 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp बीटा में कैमरा इंटरफेस के लिए नया Night Mode टेस्टिंग में
  • Night Mode से लो-लाइट फोटो में बेहतर डिटेल लाने का दावा
  • अभी केवल लिमिटेड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध

WhatsApp फीचर कुछ बीटा यूजर्स को Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए मिला है

Photo Credit: Reuters

WhatsApp ने अपने Android बीटा ऐप के लिए कैमरा इंटरफेस में नया Night Mode फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। बीटा वर्जन 2.25.22.2 में यह फीचर चुनिंदा यूजर्स को मिला है। अब जैसे ही कोई यूजर ऐप के इनबिल्ट कैमरा से लो-लाइट या कम रोशनी वाले माहौल में फोटो क्लिक करने जाता है, स्क्रीन के ऊपर एक चंद्रमा (मून) आइकन नजर आता है। इस आइकन को टैप करने पर नाइट मोड एक्टिव हो जाता है। यह ऑप्शन मैन्युअली ऑन करना पड़ता है।

नए नाइट मोड कैमरा फीचर को WABetaInfo द्वारा स्पॉट किया गया है। ट्रैकर का कहना है कि यह फीचर फिलहाल लिमिटेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। टेस्टिंग Android के लिए WhatsApp Beta 2.25.22.2 वर्जन पर हो रही है। बताया गया है कि नया नाइट मोड सॉफ्टवेयर-बेस्ड है, जो फोटो की एक्सपोजर सेटिंग को एडजस्ट करता है और नॉइज कम करके शैडोज या डार्क एरिया में डिटेल बरकरार रखने की कोशिश करता है।

Advertisement

इसका फायदा यह है कि यूजर अब रात या इनडोर, कम लाइटिंग वाले सिचुएशन में भी बिना किसी एक्स्ट्रा फिल्टर या एक्सटर्नल लाइट के बेहतर फोटो ले सकते हैं। हालांकि, यह फ्लैश का रेप्लेसमेंट नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद कैमरा एक्सपीरियंस को सुधारने की कोशिश है।

यह फीचर अभी पूरी तरह रोलआउट नहीं है और सिर्फ कुछ बीटा यूजर्स को Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए मिला है। माना जा रहा है कि इंटरनल टेस्टिंग के बाद इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा, ताकि WhatsApp कैमरा से सीधी फोटो क्लिक करने वालों का एक्सपीरिएंस और सुरक्षित, स्मार्ट व टाइम-सेविंग हो सके।

हाल ही में WhatsApp ने अपने बीटा वर्जन में नया 'Remind Me' फीचर टेस्टिंग के लिए लाइव किया था, जो यूजर्स को किसी भी मैसेज के लिए रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स खास मैसेज को लंबे समय तक भूलने से बच सकते हैं, खासकर तब जब बहुत सारी चैट्स में जरूरी मैसेज गुम होने का खतरा हो।

Advertisement

इतना ही नहीं, इससे पहले WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नया और इनोवेटिव फीचर, 'Quick Recap' भी टेस्ट कर रहा है। हालांकि, यह फीचर भी सभी बीटा टेस्टर्स के लिए लिए उपलब्ध नहीं है। इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें यूजर को ढेर सारे अनरीड मैसेज में खोने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp खुद यूजर के लिए कई चैट्स की समरी, यानी रीकैप तैयार कर देगा।

WhatsApp Night Mode कैमरा फीचर क्या है?

यह नया फीचर Android बीटा यूजर्स के लिए इन-ऐप कैमरा में है, जिसमें लो-लाइट या डार्क एनवायरनमेंट आते ही मैन्युअल नाइट मोड (“मून आइकन”) दिखता है। यूजर इसे टैप कर फोटो की एक्सपोजर व डिटेल्स में सुधार कर सकता है।

क्या Night Mode फीचर सभी को मिल गया है?

नहीं, फिलहाल यह सिर्फ WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.22.2 के सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Night Mode किस तरह से फोटो में मदद करता है?

नाइट मोड एक्सपोजर, नॉइज और शैडोज में सॉफ्टवेयर बेस्ड सुधार करके कम रोशनी में फोटो की क्वालिटी और ब्राइटनेस बढ़ाता है।

क्या यह ऑटोमेटिक ऑन हो जाता है?

नहीं, मून आइकन दिखने के बाद यूजर को Night Mode खुद क्लिक करके ऑन करना होता है। यह पूरी तरह मैन्युअल सेटिंग है।

यह सुविधा किस डिवाइस या प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है?

भी केवल WhatsApp Android Beta प्रोग्राम के यूजर्स को ही मिला है, iOS या स्टेबल यूजर्स के लिए अभी उपलब्ध नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.