इन ऐप की मदद से दूर होकर भी रखें घर पर नज़र

हम आपको कुछ ऐसे ऐप सुझा रहे हैं, जो आपको सर्वेलाएंस सिस्टम पर मोटी रकम खर्च किए बिना घर और घरवालों से जोड़े रख सकते हैं। यानी, घर की सुरक्षा अब आपसे वन टच दूर होगी...

इन ऐप की मदद से दूर होकर भी रखें घर पर नज़र
ख़ास बातें
  • घर से दूर हैं तो इन ऐप की मदद से रखें घर पर नज़र
  • आपका पुराना फोन यहां कैमरे की भूमिका में आ जाता है
  • महंगे सर्वेलाएंस के बजाय, एक बार करें इन्हें इस्तेमाल
विज्ञापन
आप घर में कितने ही लॉक लगाकर, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के साथ नौकरी या बिजनेस के लिए जाएं लेकिन थोड़ी-बहुत चिंता बनी ही रहती है। यह चिंता घर में मौज़ूद बच्चों व परिजनों के लिए हो सकती है। किसी कमरे में अकेले पालतू जानवर के लिए हो सकती है। ऐसे में तकनीक का इस्तेमाल कर आप कहीं से भी अपने घर और घर में मौज़ूद लोगों की स्थिति का पता लगा सकते हैं। आप उनसे फेस टू फेस जुड़े रह सकते हैं। बिना फोन नंबर घुमाए, समय बचाकर आप उनकी रियल टाइम स्थिति देख सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ऐप सुझा रहे हैं, जो आपको सर्वेलाएंस सिस्टम पर मोटी रकम खर्च किए बिना घर और घरवालों से जोड़े रख सकते हैं। यानी, घर की सुरक्षा अब आपसे वन टच दूर होगी...   
 

Presence

एक पुराना फोन लीजिए और उसे वाई-फाई की मदद से उसे लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो डिवाइस बना दीजिए। प्रिजेंस एक वीडियो कैमरा ऐप है, जिसमें सर्वेलाएंस फीचर है। इसमें दोनों (आपके फोन और घर पर रखे फोन के बीच) से वीडियो-ऑडियो का आदान प्रदान हो सकता है। ऐप में कनेक्ट की गई दो डिवाइसेज में से एक मॉनिटर और एक कैमरे का काम करती है। ऐप को ऐक्टिव कर, घर में रखी डिवाइस का वहां रखें, जहां की स्थिति से आपको अपडेट रहना है। यह ऐप, मोशन डिटेक्शन फीचर से भी लैस है, जिसमें किसी भी हरकत की जानकारी आप तक पहुंच जाएगी। इस तरह आप दूर बैठकर ऑडियो, वीडियो के सहारे घर व घरवालों से जुड़े रह सकते हैं। इसे वीडियो कॉल के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाना संभव है। ऐप एंड्रॉयड व आईओएस, दोनों यूज़र के लिए उपलब्ध है।
 

iCamSpy

जैसा कि नाम से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं, इस ऐप की मदद से घर या किसी भी जगह पर नज़र रखना संभव है। दो मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बजाय, इसमें एक मोबाइल और पीसी की ज़रूरत पड़ेगी। ऐप इंस्टाल कीजिए। पीसी पर iCamSpy.com के सहारे लॉगिन कीजिए। फिर माइक्रोफोन व वेबकैम के ज़रिए आपका घर आपके मोबाइल फोन से जुड़ जाएगा।  बता दें कि यह प्रिजेंस की तरह दो तरफा संवाद का फीचर नहीं देता। इसमें आप सिर्फ सर्वेलाएंस की सुविधा पाएंगे। हालांकि, इसमें मोशन डिटेक्शन फीचर है, जो आपको विपरीत समय पर अपडेट कर देगा। सुझाव है कि इसका बेहतर अनुभव वाई-फाई नेटवर्क से लिया जा सकता है।
 

Alfred

एल्फ्रेड एक एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी कैमरा ऐप है, जिससे दूर बैठे घर की सुरक्षा पर नज़र रखना संभव है। जानकारों का मानना है कि इस ऐप का इंटरफेस ऐसा है कि यूज़र साइन-अप और लॉगिन में नहीं उलझता। इसके ज़रिए आप किसी स्मार्टफोन को सिक्यॉरिटी कैमरे में स्विच कर सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन का इससे बेहतर इस्तेमाल आप शायद ही कर पाएं।  
 

Salient Eye, Home Security Camera & Burglar Alarm

इस ऐप की मदद से भी किसी पुराने फोन को सर्वेलाएंस सिस्टम में बदला जा सकता है। आप किसी टैबलेट को भी ऐप सेटअप कर घर छोड़ सकते हैं। ऐप की खासियत है कि यह मोशन डिटेक्ट कर लेता है। तस्वीरें भी रिकॉर्ड होती हैं। आपको ई-मेल के ज़रिए अलर्ट करता है। आप इसे यहां डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Make old smartphone as Free Home Security Camera

जैसा कि इस ऐप के नाम में पूरा ज़िक्र कर दिया गया है। आप अपने पुराने फोन को इस ऐप से जोड़कर घर व दुकान की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। यानी, आपको महंगे सर्वेलाएंस पर पैसा खर्चने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। दावा किया गया है कि अगर बेहतर इंटरनेट से आप फोन को जोड़ते हैं तो उच्च तकनीक की वीडियो स्ट्रीमिंग इस ऐप से संभव है। मोशन डिटेक्शन फीचर भी इसमें मौज़ूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: home security, security, security app, safety, safety app
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »