• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • उबर वेडिंग्स लॉन्च, शादी में मेहमानों के लिए कैब बुक करने की टेंशन होगी कम

उबर वेडिंग्स लॉन्च, शादी में मेहमानों के लिए कैब बुक करने की टेंशन होगी कम

उबर वेडिंग्स लॉन्च, शादी में मेहमानों के लिए कैब बुक करने की टेंशन होगी कम
ख़ास बातें
  • उबर वेडिंग्स अभी देशभर के 12 शहरों में उपलब्ध होगा
  • कंपनी ने इसके लिए वेडिंग प्लानर वेबसाइट वेडमीगुड के साथ समझौता किया है
  • यह फ़ीचर फरवरी महीने तक एक्टिव रहेगा
विज्ञापन
एक तो शादी का सीज़न और ऊपर से नोटबंदी की मार। ऐसे में आपकी मदद के लिए सामने आया है उबर। अगर आपके घर में शादी है और कैश की कमी के कारण अपने रिश्तेदारों व मेहमानों के सफर को लेकर चिंतिंत हैं तो उबर की यह घोषणा आपको राहत देगी। कंपनी ने खास शादी के लिए नया फ़ीचर लॉन्च किया है जिसकी मदद से इस खुशी के मौके पर बिना कैश की चिंता किए आप अपने मेहमानों के सफ़र का इंतज़ाम कर पाएंगे।

नए फ़ीचर का नाम उबर वेडिंग्स है। इसके तहत यूज़र पहले ही अपने रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए उबर राइड बुक रखने के लिए प्रोमो कोड लेना होगा। यह फ़ीचर अभी 12 शहरों में उपलब्ध होगा जिसमें अहमदाबाद, बैंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, नई दिल्ली, पुणे और उदयपुर शामिल हैं। उबर वेडिंग्स अगले साल फरवरी तक काम करेगा। यह कस्टमाइज़्ड प्रोमो कोड के साथ आता है जिसे यूज़र अपनी ज़रूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं।

इस फ़ीचर के लिए उबर ने वेडिंग प्लानिंग वेबसाइट वेडमीगुड के साथ समझौता किया है। अब आप बेचलर पार्टी और डिनर जैसे फंक्शन में भी इस फ़ीचर का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान जारी करके बताया, "शादी से पहले यूज़र को प्रोमो कोड पर आधारित अपनी ज़रूरत के हिसाब से उबर राइड खरीदना होगा। इसके लिए वेडमीगुड वेबसाइट पर एक लाइव पेज पर जाना होगा। अब यूज़र चाहें तो इन कोड को गेस्ट और अपने रिश्तेदारों के साथ राइड के लिए शेयर कर सकते हैं।"

उबर इंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति में लिखा, "प्रोमो कोड को मेजबान के नाम और वेडिंग के हैशटैग के साथ कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है। इसे उबर के द्वारा तीन दिन के अंदर प्रिंट करके यूज़र के पास भेज दिया जाएगा।"

बता दें कि उबर वेडिंग्स फ़ीचर पहले से वाशिंगटन डीसी, सेन फ्रांसिसको, न्यूयॉर्क, बॉस्टन और लॉस एंजिलिस में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber Weddings, Uber, Taxi Aggregator App, Apps, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »