उबर का आईटी मंत्रालय से समझौता, 10 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

उबर का आईटी मंत्रालय से समझौता, 10 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
विज्ञापन
ऐप आधारित टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी उबर ने इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साझा सेवा केंद्रों के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत कंपनी अपने ऐप से जुड़े ड्राइवरों को कौशल प्रशिक्षण मुहैया कराएगी।

उबर इंडिया के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि यह समझौता ‘उबरशान’ पहल का हिस्सा है जो व्यक्तियों को ड्राइविंग प्रशिक्षण, लाइसेंस प्राप्त करने और वाहन खरीद के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराता है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से उबर का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जो लोग साझा सेवा केंद्रों पर आएं उन्हें प्रशिक्षण से जुड़े उपकरण, संसाधन और जानकारियां मिल जाएं ताकि वह उबर के ऐप पर ड्राइवर बन सकें।

अब यह कौशल प्रशिक्षण प्रोजेक्ट सफल होता है तो उबर इसे राष्ट्रीय पर ले जाएगी। उबरशान के जरिए उबर ने भारत में 2018 तक करीब 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber India, Apps, UberShaan, Digital India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »