एंड्रॉयड पर जल्द नए रंगरूप में नजर आएगा ट्विटर

एंड्रॉयड पर जल्द नए रंगरूप में नजर आएगा ट्विटर
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर एंड्रॉयड ऐप पर खुद को अधिक अनुकूल और आसान बनाने के लिए एक नए संस्करण पर काम कर रहा है। इसके नए ऐप की डिजाइन का परीक्षण किया जा रहा है। 'द वर्ज' की बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग ट्विटर के इस नए संस्करण के अल्फा और बीटा ऐप का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें यह नया डिजाइन दिखने लगा है, जिसमें ट्विटर के चार प्रमुख क्षेत्र- मेन फीड, मोमेंट्स, नॉटिफिकेशन और डायरेक्ट मेसैज ट्विटर ऐप में बड़े टैब के रूप में स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में नजर आती है।

इस नए संस्करण में उपयोगकर्ता ट्विटर ऐप को टैप और स्वाइप कर खोल सकते हैं। इस नए संस्करण में यह फीचर ट्विटर के मुख्य संस्करण से काफी सहूलियत भरा होगा।

फिलहाल ये चार टैब स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में छोटे बटन के रूप में दिखाई देते हैं, जिस वजह से उपयोगकर्ता को अगले टैब को खोलने के लिए स्क्रीन से बाहर आना पड़ता है।

केवल इतना ही नहीं, ट्विटर ने इस नए संस्करण से कुछ अनावश्यक फ्लोटिंग और ट्वीट बटनों को भी हटा दिया है, जिससे ऐप में उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक स्क्रीन स्पेस मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, Twitter

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »