Twitter ने खर्च बचाने के लिए खाली किया एशिया का हेडक्वार्टर

ट्विटर के वर्कर्स को बुधवार को भेजी गई ईमेल में बताया गया था कि उन्हें उसी दिन शाम तक बिल्डिंग को खाली करना होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 17:59 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर के रेवेन्यू में कमी आई है
  • कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव एलन मस्क खर्च घटाने के उपाय कर रहे हैं
  • इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं

कंपनी की एशिया पैसेफिक के लिए यूनिट में इससे पहले बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी हुई थी

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को बिलिनेयर Elon Musk के कंपनी को टेकओवर करने के बाद से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्विटर के रेवेन्यू में कमी आई है और मस्क कंपनी के खर्च को घटाने के उपाय कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। ट्विटर ने एशिया पैसेफिक के सिंगापुर में अपने हेडक्वार्टर के स्टाफ से बिल्डिंग को खाली करने को कहा है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के वर्कर्स को बुधवार को भेजी गई ईमेल में बताया गया था कि उन्हें उसी दिन शाम तक CapitaGreen बिल्डिंग को खाली करना होगा और गुरुवार से वे रिमोट वर्कर्स के तौर पर कार्य करेंगे। ट्विटर की एशिया पैसेफिक के लिए यूनिट में इससे पहले बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी हुई थी। कंपनी ने हाल ही में इस रीजन के इंटेग्रिटी हेड,  Nur Azhar Bin Ayob को भी कंपनी से हटा दिया था। सिंगापुर में ऑफिस की बिल्डिंग खाली करने को लेकर ट्विटर को भेजे प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला है। हालांकि, इस बिल्डिंग की मालिक CapitaLand के प्रवक्ता ने कहा कि ट्विटर इस बिल्डिंग की टेनेंट है। 
Advertisement

पिछले महीने ट्विटर को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने हेडक्वार्टर की बिल्डिंग का किराया नहीं चुकाने की वजह से कोर्ट में खींचा गया था। ट्विटर पर 1,36,250 डॉलर का किराया बकाया है। इस ऑफिस की मालिक  Columbia Reit ने बताया था कि उसने ट्विटर को 16 दिसंबर को नोटिस दिया था कि अगर किराया नहीं चुकाया जाता तो वह अपनी लीज पर डिफॉल्ट करेगी। 

कोर्ट में दायर शिकायत में Columbia Reit ने दावा किया है कि ट्विटर ने एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया है। ट्विटर पर दिसंबर में दो चार्टर फ्लाइट्स का भुगतान करने से मना करने के लिए भी मुकदमा किया गया था। इससे पहले मस्क को कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के बाद उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर यूरोपियन यूनियन (EU) ने ट्विटर पर पाबंदियां लगाने के चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में मस्क ने यह फैसला वापस ले लिया था। इन पत्रकारों पर मस्क से जुड़ी रिपोर्ट्स देने के कारण रोक लगाई गई थी। इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। मस्क के अप्रैल में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.