Twitter के डिसएबल्ड वर्कर ने रिमोट वर्क पर बैन लगाने पर कंपनी को कोर्ट में खींचा

इस मामले में कहा गया है कि कंपनी के अक्षमताओं वाले वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है क्योंकि वे मस्क के प्रोडक्टिविटी के मापदंडों को पूरा नहीं कर सकते

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की अदालत में यह कानूनी मामला दायर हुआ है
  • इसमें ट्विटर पर कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा है
  • ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं

कंपनी पर हजारों कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को नोटिस दिए बिना हटाने का भी आरोप है

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के नए मालिक Elon Musk के स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगाने और जॉब में अधिक घंटे लगाने के खिलाफ कंपनी के एक डिसएबल्ड वर्कर ने मुकदमा दायर किया है। ट्विटर के एक डिसएबल्ड वर्कर की ओर से दायर किए गए इस मामले में कहा गया है कि कंपनी के अक्षमताओं वाले वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है क्योंकि वे मस्क के प्रोडक्टिविटी के मापदंडों को पूरा नहीं कर सकते। 

अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की अदालत में यह कानूनी मामला दायर करने वाले इंजीनियरिंग मैनेजर Dmitry Borodaenko ने बताया है कि ट्विटर ने उन्हें ऑफिस में रिपोर्ट करने से इनकार करने पर कंपनी से निकाल दिया है। Borodaenko का कहना है कि ट्विटर के वर्कर्स को ऑफिस बुलाने या इस्तीफा देने से जुड़ा मस्क का ऑर्डर फेडरल अमेरिकन्स विद डिसएबिलिटीज एक्ट का उल्लंघन है। इस एक्ट के तहत डिसएबल्ड वर्कर्स को उचित छूट देने का प्रावधान है। Borodaenko ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें डिसएबिलिटी की वजह से कोरोना होने का रिस्क है। इसी अदालत में दायर एक अन्य मामले में ट्विटर पर हजारों कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को संघीय कानून के तहत आवश्यक 60 दिनों का नोटिस दिए बिना कंपनी से बाहर करने का आरोप लगाया गया है। 
Advertisement

इस बारे में ट्विटर को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला है। मस्क का कहना है कि कंपनी से हटाए गए वर्कर्स को तीन महीने की सेवरेंस पे दी जा रही है। Twitter को खरीदने के बाद से Elon Musk कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर के स्टाफ को मस्क ने एक नया मैसेज दिया है। उन्होंने वर्कर्स से यह तय करने के लिए कहा है कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे। 

 इस लिंक में लिखा है कि इसकी पुष्टि करें कि 'आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।' इस लिंक को क्लिक नहीं करने वाले वर्कर्स का कंपनी से इस्तीफा माना जाएगा। मैसेज में कहा गया है, "आप जो भी फैसला लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने की आपकी कोशिशों के लिए धन्यवाद।" मस्क ने मैसेज में बताया है कि ट्विटर 2.0 को तेजी से बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।  
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Twitter, Court, Worker, Market, Elon Musk, Law, Notice, Changes, Ban, Deal

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.