• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • बैन किए जाने पर TikTok की प्रतिक्रिया, नहीं करते चीन के साथ यूज़र्स डेटा साझा

बैन किए जाने पर TikTok की प्रतिक्रिया, नहीं करते चीन के साथ यूज़र्स डेटा साझा

TikTok के अलावा भारत सरकार ने 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया है, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल हैं।

बैन किए जाने पर TikTok की प्रतिक्रिया, नहीं करते चीन के साथ यूज़र्स डेटा साझा

TikTok भारत में बेहद ही लोकप्रिय

ख़ास बातें
  • TikTok India के प्रमुख हैं निखिल गांधी
  • गूगल प्ले स्टोर और ऐप्स स्टोर से हटाया गया टिकटॉक ऐप
  • भारत में बैन हुए कुल 59 चीनी ऐप्स
विज्ञापन
TikTok बैन के बाद अब आखिरकार टिकटॉक की इस फैसले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। TikTok India के प्रमुख निखिल गांधी का कहना है, "हमें संबंधित सरकारी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर जवाब देने और स्पष्टीकरण देने के लिए आमंत्रित किया गया है।" उन्होंने अपने जवाब में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि वह चीनी सरकार के साथ किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं करते हैं। आपको बता दें, भारत सरकार ने सोमवार रात आदेश दिया कि देश में चीन के 59 ऐप्स को बैन किया जा रहा है, जिसके तुरंत बाद ही Google Play store और Apple App Store से टिकटॉक ऐप को हटा दिया गया। जहां ऐप्स स्टोर की लिस्टिंग से टिकटॉक को हटा लिया गया है, वहीं जिन यूज़र्स के फोन में यह ऐप पहले से ही इंस्टॉल था, वह इसका इस्तेमाल अब भी कर सकते हैं।
 

TikTok के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा ज़ारी किए बयान में निखिल गांधी ने पुष्टि की है कि फिलहाल बैन ऑर्डर को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी के प्रतिनिधि इस मामले पर चर्चा और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतू सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। निखिल गांधी का कहना है कि टिकटॉक के लिए यूज़र्स की गोपनीयता और सुरक्षा प्राथमिक है व यूज़र्स के डेटा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यहां तक कि चीनी सरकार इस बाबत कोई निवेदन भी करे तब भी।
 

गांधी ने अपने बयान में कहा, "टिकटॉक भारतीय कानून के तहत सभी डेटा गोपनीयता और सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करता है और हमारे भारतीय यूज़र्स की किसी प्रकार की जानकारी किसी विदेशी सरकार के साथ साझा नहीं की जाती, जिसमें चीन सरकार भी शामिल है। साथ ही अगर हमसे भविष्य में भी इस तरह का निवेदन किया गया, तो हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। हमारे लिए यूज़र्स की गोपनीयता और अखंडता सबसे महत्वपूर्ण है।"

गांधी ने यह भी कहा कि कई लाखों लोग अपनी जीवनशैली के लिए केवल TikTok पर ही निर्भर हैं, इनमें से कई फर्स्ट टाइम इंटरनेट यूज़र्स भी शामिल हैं।

ऐप्स स्टोर से टिकटॉक का डिलीट होने का मतलब है कि अब इस ऐप से संबंधित किसी प्रकार का अपडेट आपको नहीं मिलेगा। हालांकि, यदि आपके पास पहले से ही ऐप मौजूद है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है लेकिन किसी प्रकार के नए फीचर्स व सिक्योरिटी बदलाव अब भविष्य में नहीं किए जाएंगे।

TikTok के अलावा भारत सरकार ने 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया है, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। सरकार का दावा है कि ये सभी ऐप्स इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Chinese Apps Ban, Nikhil Gandhi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »