विवादों के कारण TikTok का नुकसान, Google Play पर ऐप की रेटिंग 4.5 से हुई 2.0

फैज़ल सिद्दिकी की TikTok वीडियो के जरिए उन पर आरोप लगा है कि वह 'एसिड अटैक' को ग्लोरिफाई करते दिखे हैं।

विवादों के कारण TikTok का नुकसान, Google Play पर ऐप की रेटिंग 4.5 से हुई 2.0

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #BanTikToklnlndia हैशटैग

ख़ास बातें
  • TikTok की गूगल प्ले स्टोर रेटिंग में आई गिरावट
  • 4.0 से घटकर अब 2.0 हुई टिकटॉक की रेटिंग
  • ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #BanTikToklnlndia हैशटैग
विज्ञापन
COVID-19 महामारी के कारण भले ही भारत समेत ज्यादातर देशों में लॉकडाउन का माहौल है, हर कोई अपने-अपने घरों में बंद है। लेकिन इस लॉकडाउन के समय में भारत में एक ऐप है जिसका इस्तेमाल बड़े ही ज़ोरो पर किया जा रहा है, वो है TikTok। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी जो पहले टीवी स्क्रीन व सिल्वर स्क्रीन पर आपका मनोरंजन करते थे, अब वह टिकटॉक ऐप की स्क्रीन पर नज़र आते हैं। लेकिन जितनी तेज़ी से ऐप का इस्तेमाल बढ़ा है उतनी ही तेज़ी से अब इस ऐप की रेटिंग गूगल प्ले स्टोर पर घट गई है। जी हां, अब तक गूगल प्ले स्टोर पर टिकटॉक की रेटिंग 4.0 थी, लेकिन अचानक इस ऐप की गूगल प्ले स्टोर रेटिंग 2.0 हो गई है। आखिर क्या वजह है जो भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रही ऐप की रेटिंग इस तरह अचानक से कम हो गई है। चलिए जानते हैं-

#BanTikToklnlndia ट्विटर ट्रेंड

सबसे लेटेस्ट वजह है, ट्विटर पर ट्रेंड होता #BanTikToklnlndia हैशटैग। दरअसल, यह ट्विटर ट्रेंड फैज़ल सिद्दिकी के एक वीडियो के बाद काफी वायरल हो गया है। फैज़ल सिद्दिकी एक टिकटॉक स्टार है, जिन्हें लाखों यूज़र्स फॉलो करते हैं। सोमवार को अचानक उनका एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ, इस वीडियो के जरिए उन पर आरोप लगा है कि वह 'एसिड अटैक' को ग्लोरिफाई करते दिखे हैं। जैसे ही वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ, राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने इसके खिलाफ टिकटॉक इंडिया और महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग कर डाली। इसके बाद टिकटॉक ऐप को बैन करने की मांग उठने लगी।
 
qvp60n4

TikTok बेहद लोकप्रिय ऐप में से एक है

 

YOUTUBE VS TIK-TOK की जंग

हालांकि, इससे इत्तर एक और कारण है जिस वजह से टिक-टॉक पिछले कुछ समय से आलोचनाओं में घिरा हुआ था, वो है YOUTUBE VS TIK-TOK मुद्दा। दरअसल, आमिर सिद्दिकी ने एक टिकटॉक वीडियो में यह कहा था कि टिकटॉक का कॉन्टेंट यूट्यूब वीडियो से ज्यादा बेहतर और इंटरटेनिंग होता है। जिसके बाद से ही यूट्यूबर्स द्वारा उनकी हर तरफ से आलोचना होने लगी। लेकिन इस मुद्दे ने ज़ोर तब पकड़ा जब मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने अपने रोस्ट वीडियो में आमिर सिद्दिकी समेत सभी टिकटॉकर्स को आड़े हाथों लिया और उनको जमकर रोस्ट किया। तब से ही यूट्यूबर्स द्वारा टिकटॉकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, अब यह वीडियो Youtube द्वारा हटा दिया गया है।


इसी बीच फैज़ल सिद्दिकी की 'एसिड अटैक' वीडियो को वायरल किया गया और टिकटॉक को बैन करने की मांग की गई। इस सब पचड़े के बाद टिकटॉक ऐप बैन होगा या नहीं, यह तो दूर की बात है लेकिन इन सब के कारण से TikTok App की Google play रेटिंग पर जबरदस्त असर पड़ा है, जो कि 4.0 से घटकर अब 2.0 हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Google play store rating, Google play store, youtube

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »