• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सावधान! ये 12 ऐप्स कर रहे हैं भारतीय और पाकिस्तानी यूजर्स की जासूसी, कहीं आपके फोन पर तो नहीं?

सावधान! ये 12 ऐप्स कर रहे हैं भारतीय और पाकिस्तानी यूजर्स की जासूसी, कहीं आपके फोन पर तो नहीं?

ऐप्स में एक समान VajraSPY मैलवेयर मिला है, जो RAT कोड निष्पादित करता है और डिवाइस के कॉन्टैक्ट, फाइल्स, कॉल लॉग और SMS को चुराने का काम करता है।

सावधान! ये 12 ऐप्स कर रहे हैं भारतीय और पाकिस्तानी यूजर्स की जासूसी, कहीं आपके फोन पर तो नहीं?
ख़ास बातें
  • 12 ऐप्स भारत और पाकिस्तान में जासूसी के लिए यूजर्स को टार्गेट कर रहे हैं
  • कुछ Xamalicious वाले ऐप्स थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर पर भी मौजूद हैं
  • डिवाइस में पहले से मौजूद होने पर इन्हें तुरंत डिलीट करने की सलाह है
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में साइबर सिक्योरिटी कंपनी ESET के रिसर्चर्स ने 12 ऐसे Android ऐप्स का पता लगाया था, जो जासूसी के लिए एक समान दुर्भावनापूर्ण कोड शेयर करते हैं। इन ऐप्स ने सैंकड़ों की संख्या में डिवाइस को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। ऐप्स ने ज्यादातर भारत और पाकिस्तान के यूजर्स को शिकार बनाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन ऐप्स में VajraSPY मैलवेयर पाया गया है, जो खास जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट किए गए सभी ऐप्स में से एक समाचार ऐप होने का दावा करता है और अन्य मैसेजिंग टूल हैं। ये ऐप्स गुप्त रूप से वज्रस्पाई रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) कोड को निष्पादित करते हैं, जिसका इस्तेमाल पैचवर्क APT ग्रुप द्वारा लक्षित जासूसी के लिए किया जाता है।

ESET ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 12 Android ऐप्स भारत और पाकिस्तान में जासूसी के लिए यूजर्स को टार्गेट कर रहे हैं। ऐप्स में एक समान VajraSPY मैलवेयर मिला है, जो RAT कोड निष्पादित करता है और डिवाइस के कॉन्टैक्ट, फाइल्स, कॉल लॉग और SMS को चुराने का काम करता है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इनमें से कुछ ऐप WhatsApp और Signal प्लेटफॉर्म के मैसेज को चुराने के साथ फोन के कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं और कैमरे से तस्वीरें ले सकते हैं।

जबकि ESET टेलीमेट्री डेटा ने इनके बारे में केवल मलेशिया से पता लगाया था, कंपनी का मानना ​​​​है कि वे केवल आकस्मिक थे और कैंपेन के वास्तविक लक्ष्य नहीं थे, बल्कि इनके मुख्य टार्गेट भारत और पाकिस्तान में Android स्मार्टफोन यूजर्स हैं। 

ESET का कहना है कि "हमारा मानना ​​है कि पीड़ितों से हनी-ट्रैप रोमांस स्कैम के जरिए संपर्क किया गया था, जहां कैंपेन ऑपरेटर्स ने दूसरे प्लेटफॉर्म पर अपने लक्ष्यों में रोमांटिक और/या यौन रुचि का दिखावा किया और फिर उन्हें इन ट्रोजनाइज्ड ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए मना लिया।"

जबकि इनमें से 12 ऐप्स Google Play Store पर थे, अन्य (Xamalicious वाले) थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर पर हैं। हालांकि Google ने सभी ऐप्स को हटा दिया है, लेकिन फिर भी यदि किसी यूजर ने इन्हें पहले से अपने डिवाइस पर इंस्टॉल किया हुआ है, तो उसे इन्हें खुद से रिमूव करना होगा।

इन 12 ऐप्स के नाम इस प्रकार हैं:- Meet Me, Prive Talk, Nidus, Wave Chat, Yoho Talk, Rafaqat News, Tik Talk, Lets Chat, Glow Glow, Quick Chat, NioNio, Hello Chat, Chit Chat

वहीं, Xamalicious से लैस ऐप्स इस प्रकार हैं:- Track Your Sleep, Auto Click Repeater, Numerology: Personal Horoscope & Number Predictions, Universal Calculator, Logo Maker Pro, Essential Horoscope for Android, 3D Skin Editor for PE Minecraft, LetterLink, Step Keeper: Easy Pedometer, Astrological Navigator: Daily Horoscope & Tarot, Count Easy Calorie Calculator, Sound Volume Booster, Sound Volume Extender
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apps, Apps With malware, ESET

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »