टेलीग्राम पर अपराधियों को रोकने के लिए सरकारी एजेंसियों को दिए जाएंगे यूजर्स के फोन नंबर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और मॉडरेटर्स की एक टीम के जरिए इस ऐप पर गलत कंटेंट को रोकने का प्रयास किया जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 18:43 IST
ख़ास बातें
  • टेलीग्राम ने अपनी सर्विस की शर्तों में बदलाव किया है
  • वैध कानूनी निवेदन मिलने पर यह ऐप अपने यूजर्स के फोन नंबर उपलब्ध कराएगा
  • हाल ही में टेलीग्राम के CEO को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया था

इस ऐप के पास बड़ी संख्या में यूजर्स हैं

पिछले कुछ वर्षों में तेजी से लोकप्रिय हुई मैसेजिंग ऐप Telegram पर अपराधियों को कम्युनिकेशन का सुरक्षित जरिया उपलब्ध कराने के आरोप भी लगते रहे हैं। इस ऐप पर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए वैध कानूनी निवेदनों पर टेलीग्राम की ओर से सरकारी एजेंसियों को यूजर्स के IP एड्रेस और फोन नंबर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। 

टेलीग्राम ने अपराधियों को इस ऐप का गलत इस्तेमाल करने से रोकने के लिए अपनी सर्विस की शर्तों में बदलाव किया है। टेलीग्राम के CEO, Pavel Durov ने यह जानकारी दी है। इससे पहले कुछ देशों की सरकारों के संदिग्थ अपराधियों के बारे में जानकारी देने के निवेदनों को टेलीग्राम अनदेखा करता रहा है। हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और मॉडरेटर्स की एक टीम के जरिए इस ऐप पर गलत कंटेंट को रोकने का प्रयास किया जाता है। Durov ने बताया कि गलत इस्तेमाल को रोकने की कोशिशों के हिस्से के तौर पर टेलीग्राम ने अपने सर्च रिजल्ट्स से गलत प्रकार के कंटेंट को छिपाना शुरू कर दिया है। 
Advertisement

पिछले महीने Durov को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया था। उन पर इस मैसेजिंग ऐप में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में रूस ने फ्रांस को चेतावनी देते हुए कहा था कि Durov को उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। Durov को अजरबेजान से एक प्राइवेट जेट पर पेरिस के निकट Le Bourget एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक Elon Musk ने Durov की गिरफ्तारी पर कहा था कि यूरोप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। 

फ्रांस में Durov के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट होने की वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में टेलीग्राम ने एक स्टेटमेंट में कहा था,  "यूरोपियन यूनियन (EU) में डिजिटल सर्विसेज एक्ट सहित कानूनों का टेलीग्राम पालन करता है। Durov के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह अक्सर यूरोप में यात्रा करते हैं। यह दावा करना बेतुका है कि एक प्लेटफॉर्म या उसके मालिक की उस प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल के लिए जिम्मेदारी है।" Forbes के अनुमान के अनुसार, Durov के पास 15 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। उन्होंने अप्रैल में कहा था कि कुछ देशों की सरकारें उन काफी पर प्रेशर डाल रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.