Tata Group की सुपर ऐप Tata Neu में 2 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट की तैयारी

इससे टाटा ग्रुप को अपने डिजिटल बिजनेस को मजबूत करने और नए खर्च की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 22:55 IST
ख़ास बातें
  • इससे टाटा ग्रुप को अपने डिजिटल बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी
  • यह इनवेस्टमेंट दो वर्ष में किया जा सकता है
  • इस ऐप पर अपैरल खरीदने से लेकर एयर टिकट बुक कराने तक की सुविधा है

इसके जरिए टाटा ग्रुप की योजना Amazon और Flipkart को टक्कर देने की है

ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़े Tata Group ने डिजिटल बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सुपर ऐप  Tata Neu में दो अरब डॉलर (लगभग 16,500 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इससे टाटा ग्रुप को अपने डिजिटल बिजनेस को मजबूत करने, तकनीकी कमियों को दूर करने और नए खर्च की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

Bloomberg News की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह इनवेस्टमेंट दो वर्ष में किया जाएगा। टाटा ग्रुप ने टाटा डिजिटल से सुपर ऐप के वैल्यूएशन को बढ़ाने के तरीके खोजने को भी कहा है। इस बारे में टाटा ग्रुप के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। टाटा डिजिटल ने Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। टाटा ग्रुप ने ई-कॉमर्स सुपर ऐप को पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया था। इस पर अपैरल खरीदने से लेकर एयर टिकट बुक कराने तक की सुविधा है। इसके जरिए टाटा ग्रुप की योजना ई-कॉमर्स के तेजी से बढ़ते मार्केट में Amazon और Flipkart को टक्कर देने की है। 

पिछले वर्ष के अंत में यह रिपोर्ट आई थी कि टाटा ग्रुप आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के प्रोडक्ट्स बेचने के लिए देश भर में 100 स्टोर्स खोलने की योजना बना रहा है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर चेन Croma चलाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी Infiniti Retail शॉपिंग मॉल्स और कुछ अन्य जगहों पर ये स्टोर्स खोलेगी और वह एपल की ऑथराइज्ड रीसेलर होगी। इसके अलावा टाटा ग्रुप की योजना एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron की फैक्टरी लगभग 5,000 करोड़ रुपये में खरीदने की भी थी। 

एपल ने अपने iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का टारगेट बनाया है। कंपनी के लिए यह आंकड़ा अभी लगभग सात प्रतिशत का है। एपल ने कुछ वर्ष Wistron के जरिए देश में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी। एपल ने पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर के बीच भारत से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के iPhones का एक्सपोर्ट किया है। कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में अपनी नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग शुरू की थी। केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत पिछले वर्ष के अंत में दो कंपनियों Foxconn और Padget Electronics के लिए इंसेंटिव की स्वीकृति दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.