• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी का असर: Signal और Telegram पर नए यूज़र्स की बाढ़

WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी का असर: Signal और Telegram पर नए यूज़र्स की बाढ़

Elon Musk के अलावा, Edward Snowden ने भी सिग्नल की सिफारिश की थी। एक यूज़र ने पूछा था कि उन्हें सिग्नल पर भरोसा क्यों करना चाहिए।

WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी का असर: Signal और Telegram पर नए यूज़र्स की बाढ़

Signal के यूज़रबेस में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है

ख़ास बातें
  • WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के बाद Signal ऐप की बल्ले-बल्ले
  • पिछले कुछ दिनों में बढ़ा यूज़रबेस
  • Apple App Store के टॉप फ्री ऐप्स की कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते इलॉन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट करते हुए उनके फैन्स को प्राइवेसी पर फोकस करने वाले ऐप Signal का उपयोग करने की सलाह दी थी। इसके बाद और भी कई दिग्गजों ने लोगों को WhatsApp छोड़ Signal इस्तेमाल करने के लिए कहा। इसके चलते अब Signal ऐप को डाउनलोड करने वालों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। यदि आप Signal या Telegram का उपयोग कर रहे हैं, तो आप भी देख रहे होंगे कि आपके दर्जनों कॉन्टेक्ट धीरे-धीरे इन मैसेजिंग ऐप्स पर साइन-अप कर रहे हैं।

बता दें शनिवार को सुबह 5:26 बजे, Signal ने ट्वीट किया था कि ऐप को भारत, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी, हांगकांग और स्विट्जरलैंड में Apple App Store पर टॉप फ्री ऐप की लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
 

सिग्नल के लिए नए साइन-अप में बढ़ोतरी जाहिर तौर पर इतनी बड़ी थी कि कुछ नेटवर्क पर यूज़र्स को वेरिफिकेशन कोड हासिल करने में देरी हो रही थी। मस्क ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लोगों को Signal ऐप इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए 'Use Signal' लिखा था। दुनिया के सबसे अमीर आदमी की इस छोटी सी सलाह के चलते सिग्नल पर नए साइन-अप्स की झड़ी लग गई और सर्वर ओवरलोड हो गए।
 

WhatsApp प्रतिद्वंद्वी ने ट्विटर पर इस बात की खुद पुष्टि की। डेवलपर ने लिखा कि साइन-अप में अचानक आए उछाल के कारण नेटवर्क प्रोवाइडर्स को वेरिफिकेशन कोड भेजने में देरी हो रही है।
 

यह सिग्नल ऐप के लिए गोल्डन चांस है, जहां ऐप अपना यूज़रबेस बढ़ा सकता है, क्योंकि फिलहाल अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते व्हाट्सऐप आलोचनाएं झेल रहा है। बता दें कि व्हाट्सऐप ने अपनी नीतियों में फेरबदल किया है और ये बदलाव यूज़र के निजी डेटा के लिए सुरक्षित नहीं है। पॉलिसी के अनुसार, अब फेसबुक के साथ डेटा साझा करना अनिवार्य हो जाएगा, लेकिन व्हाट्सऐप ने अब स्पष्ट किया है कि यूज़र्स के लिए प्राइवेसी पॉलिसी अपरिवर्तित हैं। नई गोपनीयता नीति में परिवर्तन केवल बिजनेस अकाउंट के लिए हैं।

मस्क के अलावा, Edward Snowden ने भी सिग्नल की सिफारिश की थी। एक यूज़र ने पूछा था कि उन्हें सिग्नल पर भरोसा क्यों करना चाहिए। जिसके जवाब में उन्होंने लिखा "Here's a reason: I use it every day and I'm not dead yet."
 

सिग्नल एक ओपन-सोर्स मैसेजिंग ऐप है, जो गोपनीयता पर केंद्रित है और दुनिया भर में पत्रकारों, सुरक्षा विशेषज्ञों समेत कई बड़े संस्थानों द्वारा उपयोग किया जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »