Google Maps ने दिया खास फीचर, Plus Codes से मिलेगी घर की सटीक लोकेशन

इसका इस्‍तेमाल करके खाने से लेकर दवाओं और पार्सल की फास्‍ट डिलीवरी हासिल की जा सकेगी।

Google Maps ने दिया खास फीचर, Plus Codes से मिलेगी घर की सटीक लोकेशन

प्‍लस कोड होने से लोगों को घर के अड्रेस के साथ कोई लैंडमार्क या वॉइस इंस्‍ट्रक्‍शन शेयर नहीं करना होगा।

ख़ास बातें
  • आसान नेविगेशन के लिए भी लोग एक-दूसरे के साथ प्‍लस कोड शेयर कर सकेंगे
  • प्‍लस कोड latitude और longitude पर आधारित लोकेशन होती है
  • यह घर का सटीक डिजिटल अड्रेस हासिल करने में मदद करता है
विज्ञापन
भारत में Google Maps के यूजर्स के लिए खास अपडेट आया है। अब यूजर अपने घर के अड्रेस को प्‍लस कोड (Plus Codes) के साथ सेव और शेयर कर सकते हैं। प्‍लस कोड ऐसी लोकेशन Key होती हैं, जो अक्षांश (latitude) और देशांतर (longitude) पर बेस्‍ड अल्‍फान्यूमेरिक कोड के रूप में कोई अड्रेस बताती हैं। Google Maps में आया यह अपडेट यूजर्स को उनके घर का सटीक डिजिटल अड्रेस हासिल करने में मदद करेगा। इसका इस्‍तेमाल करके खाने से लेकर दवाओं और पार्सल की फास्‍ट डिलीवरी हासिल की जा सकेगी। खास यह है कि प्‍लस कोड होने से लोगों को घर के अड्रेस के साथ कोई लैंडमार्क या वॉइस इंस्‍ट्रक्‍शन शेयर नहीं करना होगा। आसान नेविगेशन के लिए भी लोग एक-दूसरे के साथ प्‍लस कोड शेयर कर सकेंगे। 

नए अपडेट के जरिए आप Google Maps पर अपने घर के अड्रेस के लिए एक प्लस कोड जनरेट कर सकते हैं। होम लोकेशन सेव करते समय ऐप आपको Use your current location ऑप्‍शन दिखाएगा। यह प्लस कोड जनरेट करने के लिए आपके फोन की लोकेशन इस्तेमाल करेगा। एक बार सेव करने के बाद प्लस कोड के साथ होम लोकेशन को सीधे Google Maps से शेयर किया जा सकता है।

अगर पहले से ही Google Maps पर आपके घर के रूप में कोई लोकेशन सेव की गई है, तो वह प्लस कोड दिखाई देगा। इसे कॉपी और सेंड करके किसी को भी अपने घर की सटीक लोकेशन भेजी जा सकती है। प्‍लस कोड यानी अल्‍फान्यूमेरिक कोड में आपकी कोई भी पर्सनल डिटेल जैसे- नाम और ईमेल आईडी नहीं होगी। घर का अड्रेस भी सामने नहीं आएगा। इसके अलावा, यूजर चाहें तो Google Maps से अपने घर का पता प्लस कोड से एडिट कर सकते हैं या उसे हटा सकते हैं। 

Google Maps ने नए एक्‍सपीरियंस को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। आने वाले दिनों में iOS यूजर्स के लिए भी यह उपलब्ध होगा। इस अपडेट का ऐलान करते हुए Google ने कहा कि यह फीचर घर का सटीक पता देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने एक महीने पहले ही भारत में इस फीचर को पायलट किया था। देश में 300,000 से ज्‍यादा यूजर्स अपने घर के पते के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  2. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  3. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  4. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  5. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  6. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  8. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  9. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  10. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »